उत्तर प्रदेश

यूपी में दो जगहों से सामने आईं भीषण आग की घटना, फायर ब्रिगेड ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

यूपी में बीती रात दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग की घटनाएं हुईं। गाजियाबाद में तहसील के पास स्थित एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। वहीं, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में आग भड़क उठी। राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Image

गाजियाबाद में इमारत में लगी आग

Photo : Times Now Digital

UP Fire News: गाजियाबाद और मुरादाबाद में गुरुवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगने की घटनाएं सामने आईं। दोनों जगहों पर आग काफी भयानक थी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल भी बना। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमों ने पहुंचकर लगातार मशक्कत की और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई शख्स हताहत नहीं हुआ।

गाजियाबाद में तहसील के पास लगी भीषण आग

गाजियाबाद में तहसील के ठीक बराबर स्थित एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के पास स्थित एक शोरूम के सामने मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। समारोह में की गई तेज आतिशबाजी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। समय रहते आग बुझा ली गई जिससे बड़ा हादसा टल गया।

moradabad fire

मुरादाबाद के कबाड़ गोदाम में भड़की आग

मुरादाबाद में भी आग से मचा हड़कंप

दूसरी घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के कोहिनूर तिराहे की है, जहां एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक पन्नियां होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्लास्टिक और कबाड़ सामग्री होने की वजह से आग बुझाने में टीम को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

बड़ा हादसा टला

दोनों घटनाओं में राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शादी समारोह अन्य आयोजनों में आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article