यूटिलिटी

आपका फोन,ईमेल हैक हुआ या नहीं, इन तरीकों से 1 मिनट में चल जाएगा पता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2023, 02:45 PM IST

How To Check Phone And Account Hacked Or Not: हैकर्स फोन, वाट्सऐप, जीमेल आदि के अकाउंट हैक कर उसके डाटा बाजार में बेचते हैं। इसके अलावा कई बार बैंक अकाउंट हैक होने पर पैसे भी उड़ा लेते हैं। डाटा हैक होने का सबसे बड़ा खतरा आपकी प्राइवेसी लीक होने का है।

Image

account hack

How To Check Phone And Account Hacked Or Not: आम तौर पर ऐसी खबरें आती रहती है कि हैकर्स ने वाट्स ऐप, फेसबुक, ई-मेल डाटा को लीक कर लिया है। इसके अलावा ऐसी भी खबरें आती है कि हैकर्स ने आधार और कोविन पोर्टल को भी हैक करने की कोशिश की है। इन खबरों को सुनकर मन में यह सवाल उठना नेचुरल है कि क्या मेरा डाटा भी हैक हुआ है। इसको चेक करना बेहद आसान है। इसे एक मिनट से भी कम समय में चेक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि डाटा हैक हुआ या नहीं, इसे कैसे पता किया जाय..

ऐसे चेक करें डेटा लीक हुआ है या नहीं

डाटा के बारे में पता करने के लिए सबसे पहले https://cybernews.com/personal-data-leak-check लिंक पर जाकर क्लिक करना होगा। जहां पर सर्च फील्ड में अपको अपना मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी डालना है। इसके बाद चेक नाऊ (Check Now) पर क्लिक करिए। सर्च रिजल्ट दिखाएगा कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं।

इसके अलावा वेबसाइट 'Have I been pwned' के जरिए इससे ईमेल आईडी और पासवर्ड चोरी होने का पता लगाया जा सकता है। सबसे पहले https://haveibeenpwned.com वेबसाइट पर जाएं। इस वेबसाइट ईमेल आईडी दर्ज करनी होती है। इसके बाद pwned बटन दबाए। अगर डेटा लीक नहीं हुआ है तो पेज लाल दिखेगा और नहीं लीक हुआ तो हरा पेज दिखेगा।

डाटा लीक होने पर करें ये कार्रवाई

चेक करने के बाद अगर आपको पता चलता है कि आपकी ईमेल आईडी हैक हो गई है, तो अपनी ईमेल-आईडी का पासवर्ड तुरंत बदल दें। साथ ही नया पासवर्ड ऐसा बनाए जो स्ट्रांग हो और उसे आसानी से हैक नहीं किया जा सके। साथ ही फ्यूचर में ऐसा न हो इसके लिए अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। इसी तरह अगर आपका फोन नंबर हैक हुआ है, तो अपना वॉट्सऐप अकाउंट चेंज कर सकते हैं

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article