यूटिलिटी

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में कब तक निवेश कर सकती हैं महिलाएं, कितना मिल रहा ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 28, 2024, 09:51 AM IST

Mahila Samman Savings Certificate: इस स्कीम का उद्देश्य भारतीय महिलाओं में बचत की आदत डालना है। इंडिया पोस्ट के अलावा, केवल कुछ बैंक ही महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम प्रदान करते हैं। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की घोषणा बजट 2023 में की गई थी

Image

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की डेडलाइन

Photo : iStock

Mahila Samman Savings Certificate: महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की घोषणा बजट 2023 में की गई थी। सरकार ने महिलाओं की सेविंग के लिए इस स्मॉल सेविंग स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का उद्देश्य भारतीय महिलाओं में बचत की आदत डालना है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट एक बार की योजना है, जो अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक दो साल के लिए उपलब्ध है। यह योजना डाक विभाग के माध्यम से 1 अप्रैल, 2023 से लागू है।

कब से शुरू है स्कीम27 जून, 2023 को प्रकाशित एक ई-गजट घोषणा के माध्यम से वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने सभी पब्लिक सेक्टर के बैंकों और योग्य निजी क्षेत्र के बैंकों को महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट 2023 को अपनाने और उसे क्रियान्वित करने के लिए अधिकृत किया था। इंडिया पोस्ट के अलावा, केवल कुछ बैंक ही महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम प्रदान करते हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

डेडलाइन में बदलाव

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में महिलाएं मार्च 2025 तक निवेश कर सकती हैं। बजट 2024 में महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर कोई घोषणा नहीं की गई। फिलहाल, ब्याज दर और निवेश की समयसीमा पहले जैसी ही रहेगी। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

निवेश पर ब्याज

इस स्कीम में निवेश की राशि पर प्रति वर्ष 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ब्याज तिमाही आधार पर संयोजित किया जाएगा और अकाउंट में जमा किया जाएगा। अकाउंट बंद करने के समय भुगतान किया जाएगा। अकाउंट खोलने की तारीख से एक वर्ष के बाद पात्र शेष राशि का 40 फीसदी निकाला जा सकता है।

निवेश के लिए अकाउंट कैसे खोलें

  • खाता खोलने का फॉर्म
  • केवाईसी दस्तावेज (आधार और पैन कार्ड),
  • नए खाताधारक के लिए केवाईसी फॉर्म,
  • निकटतम डाकघर में जमा राशि/चेक के साथ पे-इन-स्लिप जमा करें।

इस स्कीम में निवेश की राशि दो साल बाद मैच्योर होती है। निवेश करने वाली महिलाएं पोस्ट ऑफिस या बैंक में फॉर्म-2 आवेदन जमा करके पात्र शेष राशि के भुगतान के लिए अनुरोध कर सकती हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article