यूटिलिटी

पासपोर्ट बनवाना है? घर बैठे ऐसे खोजें अपना नजदीकी Passport Seva Centre

अगर आप भी पहली बार पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं या पासपोर्ट को रिन्यू करवाना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके काम की साबित होगी। आपको Passport Seva Centre locator के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

Image

घर बैठे ऐसे खोजें अपना पासपोर्ट सर्विस सेंटर (Photo: iStock)

पासपोर्ट के लिए आवेदन करना किसी भी व्यक्ति के लिए एक मुश्किल काम हो सकता है। कई बार आवेदक यह समझ नहीं पाते कि उन्हें किस सेंटर पर जाना है या उनका अपॉइंटमेंट किस कार्यालय के लिए है। इतना ही नहीं, गलत सेंटर पहुंचने पर समय बर्बाद होने के साथ-साथ अपॉइंटमेंट भी मिस हो सकता है। खासकर छुट्टियों और ट्रैवल सीजन के दौरान जब पासपोर्ट अपॉइंटमेंट के स्लॉट जल्दी भर जाते हैं, तब सही सेंटर की जानकारी होना और भी जरूरी हो जाता है। लेकिन सवाल यही कि पासपोर्ट बनवाने के लिए सही सर्विस सेंटर को कैसे खोजें-

कैसे खोजें सही सर्विस सेंटर

दरअसल, नया पासपोर्ट बनवाना हो या पासपोर्ट रिन्यू करवाना हो दोनों ही काम के लिए आप Passport Seva की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लोकेटर की मदद से अपने लिए सही सर्विस सेंटर खोज सकते हैं। यह सुविधा आपको अपने राज्य और लोकेशन के आधार पर आसपास मौजूद पासपोर्ट सेवा केंद्रों की जानकारी देती है।

Passport Seva Centre locator कैसे करता है काम

Passport Seva Centre locator का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपने आवेदन के लिए सही सेंटर खोजने में आसानी होती है। यानी आप आपके घर से दूर स्थित कार्यालय जाने से बच सकते हैं। साथ ही, यह भ्रम भी दूर हो जाता है कि आपका आवेदन किस केंद्र पर प्रोसेस किया जाएगा।

हालांकि, केवल नजदीकी सेंटर देखकर वहां पहुंच जाना काफी नहीं है। अपॉइंटमेंट बुक करते समय मिलने वाली जानकारी को ध्यान से जांचना भी जरूरी है, क्योंकि हर सेंटर पर सभी तरह की सेवाएं उपलब्ध हों, यह जरूरी नहीं है।

ऐसे खोजें सही Passport Seva Centre

  • सबसे पहले Passport Seva की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होना।
  • इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Passport Office या Service Centre locator विकल्प को चुनें।
  • अब अपना राज्य और संबंधित लोकेशन दर्ज करें। इसके बाद आपके क्षेत्र में उपलब्ध सर्विस सेंटर की जानकारी सामने आ सकती है।

सेंटर चुनने से पहले अपने आवेदन की जानकारी और उपलब्ध सेवाओं को जरूर जांच लें। अगर आपने अपॉइंटमेंट बुक कर लिया है तो मिलने वाली appointment details में दिए गए सेंटर का नाम, पता, तारीख और समय ध्यान से देखें। अपॉइंटमेंट के दिन उसी निर्धारित सेंटर पर पहुंचें।

अपॉइंटमेंट से पहले जरूर करें यह काम

पासपोर्ट सेवा के लिए कई मामलों में पहले से अपॉइंटमेंट लेना जरूरी होता है। इसलिए केवल सेंटर का पता लगाना काफी नहीं है। यात्रा करने से पहले अपना अपॉइंटमेंट कंफर्मेशन जरूर चेक करें। साथ ही, जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी रखना न भूलें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article