यूटिलिटी

AC के आउटडोर यूनिट को पानी से धोना चाहिए या नहीं? 90% लोगों को है बड़ा वहम

गर्मी के मौसम में बहुत बार देखा जाता है कि लोग AC के आउटडोर यूनिट को धोने लगते हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या ऐसा करना सही है या गलत और इसे पानी से धोने का क्या फायदा होता है?

Image

एसी के आउटडोर यूनिट को आप पानी से धोकर कूलिंग बढ़ा सकते हैं।

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) हमारे घर का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है। भीषण और चिलचिलाती धूप वाली गर्मी से राहत देने में सबसे बड़ी मदद एसी ही करता है। हालांकि कई बार गर्मी के मौसम में एसी की कूलिंग भी कम हो जाती है। अक्सर देखा जाता है कि जब एसी से कूलिंग कम मिलती है तो लोग आउट डोर यूनिट को धोने लगते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऐसा करना सही है या नहीं।

गर्मी के मौसम में कई बार लोगों को स्प्लिट एसी के आउट डोर यूनिट को धोते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया में भी इससे संबंधित वीडियो कई बारे देखे गए हैं। अगर आपको भी एसी से कूलिंग कम मिल रही है और आप इसके आउट डोर यूनिट को धोने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए आपका कंफ्यूजन दूर करते हैं और बताते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं और क्या इससे सच में एसी की कूलिंग बढ़ती है?

पानी से धोने के फायदे

साफ कॉइल्स गर्मी को तेजी से बाहर फेंकती हैं, जिससे कमरा मिंटों में ठंडा हो जाता है। इसके अलावा जब कंप्रेसर पर लोड कम होता है तो बिजली की खपत भी कम होती है और इससे बिजली बिल कम आता है। आउट डोर यूनिट को पानी से धोने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि कंप्रेसर ओवर हीट नहीं होता और सालों साल बिना खराबी के चलता है। इससे गर्मी के दिनों में होने वाली ब्लास्ट जैसी घटना होने की संभावन भी कम रहती है।

क्या आउटडोर यूनिट को पानी से धोना सुरक्षित है?

AC का आउटडोर यूनिट घर के बाहर धूप, धूल, मिट्टी और प्रदूषण के बीच रहता है। इसके अंदर लगी कंडेनसर कॉइल्स (Condenser Coils) पर समय के साथ धूल की एक मोटी परत जम जाती है। अगर इसे सही समय पर साफ न किया जाए तो इससे कंप्रेशर पर प्रेशर तो बढ़ता ही है इसके साथ ही एसी की कूलिंग भी बहुत कम हो जाती है।

आउटडोर यूनिट का काम कमरे की गर्मी को बाहर फेंकना होता है। अगर कॉइल्स पर धूल जमी होगी, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी और कंप्रेसर पर दबाव बढ़ेगा, जिससे वह जल्दी खराब हो सकता है।

शॉर्ट सर्किट का खतरा क्यों नहीं होता?

कई लोगों को डर रहता है कि आउटडोर यूनिट में बिजली के तार होते हैं, तो पानी डालने से करंट या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आपको बता दें कि कंपनियों को यह मालूम होता है कि आउटडोर यूनिट को छत जैसी खुली जगह पर ही ज्यादातर फिट कराया जाता है। ऐसी जगह पर बारिश और तेज हवा का सामना आउट डोर यूनिट को करना पड़ता है। इसलिए, आउटडोर यूनिट को वाटरप्रूफ बनाया इसके इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स और वायरिंग को एक पूरी तरह से सील और मेटल के बॉक्स के अंदर रखा जाता है, जहां सामान्य रूप से पानी नहीं पहुंचता।

आउटडोर यूनिट को धोते समय रखें इन बातों का ध्यान

भले ही इसे धोना सुरक्षित है, लेकिन लापरवाही बरतने पर नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप आउटडोर यूनिट की पानी से सफाई कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले मेन पावर सप्लाई को जरूर बंद करें। इसके अलावा आउट डोर यूनिट को धोने के लिए कभी भी हाई-प्रेशर पाइप का इस्तेमाल न करें। पानी के तेज प्रेशर से कॉपर की फिन्स मुड़ सकती है जिससे हवा का फ्लो रुक जाएगा और आपका एसी पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article