यूटिलिटी

SBI की अमृत कलश योजना की इस दिन है लास्ट डेट, जान लें वरना हो जाएगी देरी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 17, 2023, 01:31 PM IST

SBI Amrit Kalash Deposit Last Date: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों के लिए काम की खबर है। दरअसल बैंक FD की एक खास योजना अमृत कलश ऑफर कर रही है।

Image

FD की एक खास योजना अमृत कलश

Photo : iStock

SBI Amrit Kalash Deposit Last Date: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों के लिए काम की खबर है। दरअसल बैंक FD की एक खास योजना अमृत कलश ऑफर कर रही है। अमृत कलश योजना के तहत SBI आम लोगों के साथ सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अमृत कलश के तहत एक SBI ग्राहक 400 दिनों की एफडी बुक कर सकता है। इस खास स्कीम में सीनियर सिटीजन को 7.60% की ब्याज दर मिल रही है। अमृत कलश योजना के तहत आम जनता को 7.1% का ब्याज मिल रही है। ऐसे में यदि आपने अभी तक इस योजना का फायदा नहीं लिया है तो बता दें कि ये सिर्फ इस महीने 30 जून तक ही रहेगी।

कितने दिनों की SBI अमृत कलश योजना

SBI की अमृत कलश योजना 400 दिनों की है। अमृत कलश योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। आम लोगों को इस पर 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक ने यह योजना 12 अप्रैल 2023 को शुरू की थी। अब ये योजना 30 जून को खत्म होने वाली है। SBI ने इससे पहले अमृत कलश की योजना आगे बढा दी थी। जब तक बैंक इस योजना को और आगे बढ़ाने का फैसला नहीं करता, तब तक एसबीआई में 400 दिनों की एफडी बुक करने के इच्छुक ग्राहक 30 जून तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

SBI की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 45 दिन की FD: बैंक आम जनता को 3% और सीनियर सिटीजन को 3.50% ब्याज दे रहा है।

46 दिन से 179 दिन की FD: बैंक आम जनता को 4.5% और सीनियर सिटीजन को 5% ब्याज दे रहा है।

180 दिन से 210 दिन की FD: बैंक आम जनता को 5.25% और सीनियर सिटीजन को 5.75% ब्याज दे रहा है।

211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी: बैंक आम जनता को 5.75% और सीनियर सिटीजन को 6.25% ब्याज दे रहा है।

1 साल से 2 साल से कम की FD: बैंक आम जनता को 6.8% और सीनियर सिटीजन को 7.30% ब्याज दे रहा है।

2 साल से 3 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दे रहा है।

3 साल से 5 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दे रहा है।

5 साल और 10 साल तक की FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7.5% ब्याज दे रहा है।

ग्राहक एसबीआई की शाखाओं में, नेटबैंकिंग के माध्यम से या एसबीआई योनो मोबाइल ऐप के माध्यम से योजना में पैसे जमा कर सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article