यूटिलिटी

Mudra Loan: 10 लाख रुपये के लोन से कारोबार को लगाएं पंख, जानें कैसे करना है मुद्रा लोन के लिए आवेदन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 29, 2022, 11:58 AM IST

Pradhan Mantri Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन स्कीम (PMMY) के तहत भारत सरकार कारोबार को शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये का लोन देती है। आइये जानते हैं इस योजना में आवेदन का तरीका।

Image

Mudra Loan: 10 लाख रुपये के लोन से कारोबार को लगाएं पंख, जानें कैसे करना है मुद्रा लोन के लिए आवेदन

Pradhan Mantri Mudra Yojana: अगर आप कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पूंजी के अभाव के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराती है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एक लोन स्कीम (PMMY) है, जिसके तहत भारत सरकार कारोबार को शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये का लोन देती है। आइये जानते हैं इस योजना में आवेदन का तरीका।

कोई भी भारतीय नागरिक अपना कारोबार शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन स्कीम (PMMY) के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकता है। नया कारोबार शुरू करने या मौजूदा कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए इस राशि का यानी 10 लाख रुपये की राशि का इस्तेमाल कर सकता है। इस राशि को लेने के लिए आप आप बैंक, एनबीएफसी या माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के जरिये अप्लाई कर सकते हैं।

आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 10 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन करते हैं और आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है तो लोन की राशि चुकाने के लिए आपको 5 साल का समय दिया जाएगा। इसके लिए आपको मुद्रा कार्ड दिया जाता है। सरकार द्वारा मुद्रा योजना को तीन भागों शिशु (शुरू से 50000 तक), किशोर (50001 – 5 लाख) व तरुण (500001 से 10 लाख तक) में विभाजित किया गया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट्स का होना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • सेविंग्स/करेंट अकाउंट और ब्रांच की डीटेल
  • कारोबार का सर्टिफिकेट (नाम, शुरू करने की तारीख और पता)
  • यूआईडीएआई – आधार संख्या (अकाउंट में अपडेट होना चाहिए)
  • जाति विवरण (सामान्य/एससी / एसटी / ओबीसी / अल्पसंख्यक).
  • जीएसटीएन और उद्योग आधार
  • दुकान और स्थापना का सर्टिफिकेट या दूसरे कारोबार का रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट (अगर उपलब्ध हैं)
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं: http://www.mudra.org.in/
कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article