यूटिलिटी

NPS Vatsalya Scheme: 18 की उम्र में करोड़पति बन जाएगा बच्चा! जब NPS ‘वात्सल्य’ में SIP से करेंगे इन्वेस्ट

बजट 2024 में बच्चों को वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए NPS वात्सल्य (NPS Vatsalya) योजना पेश की गई है। इस योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको बच्चे की उम्र 18 साल हो जाने के बाद अच्छा खासा फंड मिल सकता है। इतना ही नहीं, आप चाहें तो अपने बच्चे को करोड़पति भी बना सकते हैं। आइये समझते हैं कैसे?

Image

18 की उम्र में करोड़पति बन जाएगा बच्चा! जब NPS ‘वात्सल्य’ में SIP से करेंगे इन्वेस्ट

Photo : iStock

NPS Vatsalya Scheme: 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना सातवां और मोदी सरकार सरकार की तीसरी पारी का पहला बजट पेश किया। बजट में बच्चों के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए NPS वात्सल्य (NPS Vatsalya) योजना की घोषणा भी की गई। कोई भी भारतीय माता-पिता अपने बच्चों की तरफ से इस अकाउंट को खुलवा सकते हैं और बच्चे की उम्र 18 साल हो जाने पर योजना के तहत खुलवाया गया अकाउंट NPS पेंशन अकाउंट में बदल जाता है। माता-पिता चाहें तो बच्चे के बालिग होने पर इस अकाउंट को नॉन-NPS स्कीम में भी बदल सकते हैं।

बच्चा बनेगा करोड़पति

बच्चों की उच्च शिक्षा और अन्य सपनों को समर्थन देने के लिए सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए एक फंड बनाना चाहते हैं। NPS वात्सल्य योजना इस फंड को इकट्ठा करने में आपकी मदद करती है। आप चाहें तो हर महीने SIP के माध्यम से इस योजना में इन्वेस्ट कर अपने बच्चे को करोड़पति भी बना सकते हैं। आइये इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिये आपका बच्चा 3 साल का है और आप NPS वात्सल्य अकाउंट खुलवाते हैं और हर महीने 16,000 रुपये SIP के माध्यम से इसमें इन्वेस्ट करते हैं, जो आपको 14.28% सालाना रिटर्न प्रदान कर रहा है। इस तरह आने वाले 15 सालों में आप कुल 28 लाख 80 हजार रुपये इन्वेस्ट करेंगे और बच्चे की उम्र 18 साल होने पर कुल 1,00,80,828 रुपये का फंड इकट्ठा हो जाएगा।

टॉप पेंशन फंड्स और उनके रिटर्न्स:
पेंशन फंड का नामरिटर्न % (पिछले 10 सालों में)
UTI पेंशन फंड14.28%
HDFC पेंशन मैनेजमेंट14.15%
कोटक महिंद्रा पेंशन फंड14%
ICICI प्रुडेंशियल पेंशन फंड13.97%
SBI पेंशन फंड13.25%
LIC पेंशन फंड13.02%

ऐसे मिलता है ज्यादा रिटर्न

NPS स्कीम के माध्यम से व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य प्रदान करता है। ज्यादा रिटर्न्स प्राप्त करने हों तो NPS फंड को स्टॉक्स और बॉन्ड्स जैसे मार्केट लिंक्ड उपकरणों के साथ भी जोड़ा सकता है। NPS अकाउंट सामान्य तौर पर दो तरह के होते हैं। इनमें से एक फिक्स्ड होता है और रिटायरमेंट के बाद ही आपको फंड्स देता है जबकी दूसरे विकल्प में आपके पास लिक्विडिटी प्राप्त करने का ऑप्शन होता है। कोई भी NPS अकाउंट आप बैंक से खुलवा सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article