LIC Alert: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ऐसी न्यूज रिपोर्ट पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है, जिनमें कहा गया था कि कुछ संस्थाएं मौजूदा पॉलिसी होल्डर से उनकी पॉलिसी खरीदने पर विचार कर रही हैं। मतलब यह कि संस्थाएं पॉलिसी होल्डर्स को LIC को अपनी पॉलिसी सौंपने की बजाय उन्हें देने को कह रही हैं। इस तरह की रिपोर्ट पर एलआईसी ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपनी पॉलिसी के बारे में इस तरह के फैसले लेने से पहले सावधानी बरतें। क्योंकि ऐसा करने से उनके परिवार के रिस्क कवरेज और वित्तीय स्थिरता को खतरा हो सकता है।
LIC से कोई संबंध नहीं
LIC ने कहा कि हम अपने सभी पॉलिसी होल्डर्स से यह साफ कर देना चाहते हैं कि LIC का ऐसी किसी भी यूनिट या ऐसी संस्थाओं द्वारा पेश किए जा रहे प्रोडक्ट या सर्विस से संबद्ध नहीं है। LIC के पूर्व कर्मचारियों/कर्मियों द्वारा दिए गए कोई भी बयान ऐसे व्यक्तियों के लिए व्यक्तिगत हैं। हम इसके संबंध में किसी भी जिम्मेदारी इंकार करते हैं।
एलआईसी पॉलिसियों की बिक्री/ट्रांसफर या असाइनमेंट को बीमा अधिनियम 1938, जिसमें धारा 38 भी शामिल है, के अनुसार किया जाना चाहिए। लागू कानूनों के तहत, एलआईसी पॉलिसियों की किसी भी बिक्री/ट्रांसफर या असाइनमेंट पर कार्रवाई करने से इनकार कर सकती है।
अधिकारियों से सलाह लें
एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों से कहा है कि वे किसी भी ऑफर का जवाब देने से पहले अपने अधिकारियों से सलाह लें। एलआईसी ने कहा कि हम सभी पॉलिसीधारकों से आग्रह करते हैं कि वे अपनी पॉलिसी पर कोई भी ऐसा फैसला लेने से पहले पूरी सावधानी बरतें, जिससे उनकी वित्तीय सुरक्षा और उनके परिवार के लिए रिस्क कवर को खतरा हो सकता है। किसी भी ऑफर का जवाब देने से पहले, कृपया हमारी ब्रॉन्च में हमारे किसी भी एलआईसी अधिकारी से सलाह लें।
LIC की वेबसाइट के अनुसार, पॉलिसी बॉन्ड को सुरक्षित रखें। मैच्योरिटी या सर्वाइवल बेनिफिट के समय इसकी जरूरत होगी। अगर आप लोन ले रहे हैं या अपनी पॉलिसी असाइन करना चाहते हैं, तो भी आपको इसकी जरूरत होगी।
