बॉलीवुड

'तुम सही हो...'- Ameesha Patel ने हार्दिक पंड्या संग अफेयर की अफवाह उड़ाने वालों की लगाई क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 6, 2026, 08:30 PM IST

Ameesha Patel on Affair With Hardik Pandya: अमीषा पटेल और हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुआ, दोनों के रिश्ते की बातें शुरू हो गईं। अब एक्ट्रेस ने कमेंट कर अफवाहों पर जवाब दिया है।

Image

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक अफवाह पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Reddit/ Pinterest)

Ameesha Patel on Affair With Hardik Pandya: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है दोनों का एक वीडियो, जिसमें दोनों साथ नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने बिना देर किए उनके बीच रिश्ते के कयास लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर तो एक यूजर ने दोनों की दोस्ती को सीधे रोमांस से जोड़ दिया। ये बात अमीषा को पसंद नहीं आई और उन्होंने उस कमेंट पर ऐसा जवाब दिया कि मामला और भी चर्चा में आ गया। तो चलिए जानते हैं कि अमीषा पटेल ने क्या जवाब दिया।

अमीषा पटेल ने दिया ये जवाब

एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह अमीषा पटेल का अभी हाल ही में किया एक पोस्ट है। अमीषा पटेल ने एक्स यूजर के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें एक शख्स ने कहा था कि एक्ट्रेस और हार्दिक पांड्या को लेकर रेडिट पर चल रही अफवाहें सच होती दिख रही हैं। यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान जिस तरह अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा। रेडिट पर चल रही सारी अफवाहें सच होती दिख रही हैं।' इस पर रिएक्शन देते अमीषा पटेल ने कहा, 'बिल्कुल सही कहा। हे भगवान, तुम सही हो... सच में, जिस रोमांटिक तरीके से मेरा हाथ उस पर था। मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन पक्का तुम्हारी कोई लड़की दोस्त भी नहीं है। ऐसी बातें पोस्ट करने से पहले बेहतर होगा कि तुम्हारी कोई लड़की दोस्त हो..."

वीडियो में क्या था?

अमीषा और हार्दिक का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दोनों को मुंबई के ताज महल पैलेस में साथ देखा गया। दोनों के साथ होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में अमीषा हार्दिक को अपने दोस्तों से मिलवाती नजर आ रही हैं। एक जगह वह उनके कंधे पर हाथ रखती हुई भी दिखाई देती हैं। अमीषा पटेल के जवाब के बाद अब ये साफ हो गया है, कि ये अफेयर की खबर एकदम फेक है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article