एजुकेशन

School Closed: 7 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे या खुले? जानें बारिश के बीच क्या है छुट्टी को लेकर अपडेट

School Closed: भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर अभी भी जारी है। खराब मौसम और भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव है। ऐसे में कल यानी सोमवार, 7 सितंबर को स्कूल खुले रहेंगे या बंद रहेंगे अभिभावकों और छात्रों के मन में सवाल बना हुआ है।

Image

7 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे या खुले (Photo - AI)

School Closed: देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश और जलभराव के चलते छात्र और अभिभावक इस असमंजस में हैं कि सोमवार यानी 7 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग (IMD) की चेतावनियों और सुरक्षा कारणों से स्थानीय प्रशासनों को समय-समय पर शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करना पड़ता है। बारिश के इस मौसम में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन मौसम के मिजाज को देखकर ही कोई निर्णय लेता है। ऐसे दिल्ली-एनसीआर और समेत कई राज्यों और जिलों में हो रही बारिश के चलते छात्रों को मन में सवाल है कि उनके स्कूल बंद रहेंगे कि खुले रहेंगे। आइए जानते हैं सोमवार, 7 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या अपडेट है।

बारिश और मौसम विभाग का अलर्ट

देश के कुछ प्रमुख हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। तेज हवाओं के साथ लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा मौसमी गतिविधियों को देखते हुए रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है, जिसके आधार पर संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (DM) और स्थानीय प्रशासन स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करते हैं।

रेड अलर्ट की स्थिति: यदि आपके क्षेत्र में मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है, तो प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में छुट्टी घोषित होने की संभावना सबसे अधिक होती है।

ऑरेंज अलर्ट की स्थिति: 'ऑरेंज अलर्ट' के मामलों में स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही केवल उन क्षेत्रों में स्कूल बंद किए जाते हैं जहां जलभराव या यातायात बाधित होने का खतरा अधिक होता है।

क्या 7 सितंबर को आपके शहर में स्कूल बंद हैं?

स्थानीय प्रशासन के आदेश: पूरे देश में एक साथ पूरे राज्य या देश स्तर पर छुट्टी घोषित नहीं की जाती है। यह फैसला जिला स्तर पर डीएम या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा लिया जाता है। जिन निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर यातायात की समस्या ज्यादा है, वहां बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर दिए जाते हैं। यदि आपके जिले में मौसम सामान्य है, तो स्कूल तय समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगे।

झालावाड़ में बंद रहेंगे स्कूल

राजस्थान के झालावाड़ जिले में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कक्षा 1 से 12वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में स्कूल बंद रहेंगे की नहीं?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, झमाझम बारिश हुई थी। कल यानी सोमवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अभी तक स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, जिसका अर्थ है कि कल सामान्य तौर पर स्कूलों का संचालन किया जाएगा और क्लास जारी रहेंगी।

हिमाचल- उत्तराखंड में स्कूलों को लेकर क्या है अपडेट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। कई स्थानों पर हल्की तो कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम की स्थिति को देखते हुए यहां छुट्टी को लेकर अलर्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि अगर कल भी मौसम की स्थिति खराब रहती है तो छुट्टी की घोषणा जिला स्तर पर की जा सकती है।

अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सलाह

अभिभावकों को सलाह है कि वह सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक या पुरानी छुट्टी की खबरों पर विश्वास न करें। हमेशा अपने जिले के जिलाधिकारी (DM) के आधिकारिक ट्विटर/एक्स (X) हैंडल या प्रेस नोट की जांच करें। किसी भी स्थिति में घर से निकलने से पहले अपने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप, एसएमएस या स्कूल ऐप पर आए संदेशों को जरूर देख लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article