High Court Chief Justice Appointment Row: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा मंगलवार को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब के लोक भवन में आयोजित किया जाएगा।
हालांकि, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र के बीच विवाद गहरा गया है। पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा की गई इस नियुक्त पर आपत्ति जताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। राज्य सरकार ने नियुक्ति को तत्काल रोकने और तय संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने की मांग की है।
'नियुक्ति को तत्काल रोक दें'
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा राज्य के अधिकारों और संवैधानिक नियमों के कथित उल्लंघन के खिलाफ सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार की सहमति लिए बिना पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करना तय प्रक्रियाओं (Memorandum of Procedure) और संवैधानिक नियमों का सीधा उल्लंघन है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सत्य निकेतन में कैसे ढही 50 साल पुरानी इमारत? स्थानीयों ने खोली PG कल्चर और पुराने मकानों की पोल
नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा के शपथ ग्रहण की तैयारियां लगभग पूरी हैं। वह मंगलवार को पंजाब के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 9:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।
