NPS: लोगों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) काफी लंबे समय से रिटायरमेंट फंड जुटाने का पसंदीदा ऑप्शन रहा है। अगर आप भी NPS में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है। दुनिया काफी तेजी से डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप अभी भी अपने NPS खाते में मौजूद फंड को चेक करने के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं तो इसकी वजह जानकारी का अभाव हो सकता है। लेकिन अब आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम यहां घर बैठे NPS अकाउंट में पैसे चेक करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं।
साल में एक बार
NPS अकाउंट में मौजूद फंड की जानकारी खाताधारक को साल में एक बार NPS ट्रस्ट की वेबसाइट के माध्यम से दी जाती है। इतना ही नहीं, आपको अकाउंट के साथ लिंक्ड ईमेल के माध्यम से भी आपके NPS अकाउंट में मौजूद फंड के बारे में बताया जाता है। लेकिन यह साल में सिर्फ एक बार ही भेजा जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आप कभी भी NPS खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए क्या करना होगा?
यहां से कर सकते हैं पता
आप NSDL की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल पर जाकर बेहद आसानी से NPS अकाउंट में मौजूद फंड के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1: सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां जाकर PRAN (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) के तहत बनाए गए यूजरनेम और अकाउंट पासवर्ड दर्ज करें और लॉग इन कर लें।
स्टेप 2: कैप्चा कोड भरकर दर्ज करें और इसके बाद ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट के तहत मौजूद होल्डिंग स्टेटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
स्टेप 3: इसके बाद आपके लैपटॉप/कंप्यूटर की स्क्रीन पर आपके NPS अकाउंट में मौजूद बैलेंस दिखने लगेगा।
