यूटिलिटी

IRCTC Luggage Rules: अब प्लेन वाला नियम ट्रेन में भी, लिमिट से ज्यादा ले गए सामान तो करनी पड़ेगी जेब ढीली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 06:02 PM IST

IRCTC Luggage Rules: भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार अगर आप एसी फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रहे हैं, तो आप 70 किलोग्राम तक मुफ्त में सामान ले जा सकते हैं। वहीं जब एसी 2-टियर में यात्रा कर रहे हों तो यह सीमा 50 किलोग्राम तक ही है। इसका उल्लघंन करने पर अब जुर्माना लगेगा।

Image

ट्रेन में एक्सट्रा लैगेज पर अब देना पड़ेगा जुर्माना

Photo : BCCL

IRCTC Luggage Rules: भारतीय रेलवे भी अब विमान की तरह लैगेज ले जाने का नियम बना चुकी है। यहां भी अब नियम के तहत ही सामान आप ले जा सकते हैं। अगर आपका सामान लिमिट से ऊपर हुआ तो पैसे भरने पड़ेंगे। अगर आप बिना बुकिंग के अतिरिक्त सामान ले जाते हुए पकड़े गए, तो आपको सामान्य दरों से 6 गुना अधिक खर्च करना होगा।

जानिए क्या है नियम

यदि आप एसी प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रहे हैं, तो आप 70 किलोग्राम तक मुफ्त में सामान ले जा सकते हैं। इसके ज्यादा के लिए आपको बुकिंग करानी पड़ेगी। नहीं तो पकड़े जाने पर जुर्माना लग जाएगा। वहीं एसी 2-टियर के लिए यह सीमा 50 किलोग्राम है। एसी 3-टियर स्लीपर, एसी चेयर कार और स्लीपर क्लास में 40 किलो तक का सामान ले जाने की अनुमति है।

कैसे बुक करें?

अगर आपके पास तय नियम से ज्यादा का सामान है तो यात्रा करने से पहले ही उसकी बुकिंग करानी होगी। ट्रेन के प्रस्थान समय से कम से कम 30 मिनट पहले सामान को बुकिंग कार्यालय में ले कर जाना होगा। वहीं पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही आप टिकट बुक करते समय भी अपना सामान एडवांस में बुक कर सकते हैं।

ये सामान नहीं होगा बुक

जिस सामानों को रेलवे ने प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में डाल रखा है, उसकी बुकिंग नहीं होगी। साथ ही जो सामान सुरक्षित रूप से पैक नहीं किया गया है, उसे भी बुकिंग के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में सामान की बुकिंग से पहले पैकेजिंग जरूर चेक कर लें।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article