यूटिलिटी

Indian Railways: अगर बदल गया अचानक प्लान तो टिकट न करें कैंसिल, चेंज कर सकते हैं यात्रा की तारीख

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:51 PM IST

Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्कीम को समय-समय पर लॉन्च करते रहता है, ताकि यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की समस्या न हो। इसी तरह से रेलवे ने अब यात्रियों को कंफर्म टिकट पर यात्रा की तारीख भी बदलने का ऑप्शन दिया है।

Image

टिकट कंफर्म होने के बाद भी बदल सकते हैं यात्रा की तारीख

Photo : BCCL

Indian Railways: अगर आप भारतीय रेलवे की सर्विस का उपयोग करके यात्रा की प्लानिंग बना चुके हैं और फिर अचानक से किसी कारणवश उसमें बदलाव करना पड़े तो अब आपको टिकट कैंसिल नहीं कराना होगा। आप अपनी टिकट की तारीख को यात्रा की प्लानिंग के अनुसार आगे-पीछे करा सकते हैं। हालांकि ये सुविधा ऑफलाइन वाली टिकट पर ही है। यानि कि जो टिकट आपने रेलवे के काउंटर से कटवाए हैं, उसी पर ये बदलाव हो सकते हैं।

यह है नियम

भारतीय रेलवे की वेबसाइट के अनुसार यात्रा की तारीख में बदलाव सिर्फ एक ही बार किया जा सकता है, अगर आप बार-बार एक ही टिकट पर इस सुविधा का उपयोग करना चाह रहे हैं, तो ऐसा नहीं होगा। बदलाव सिर्फ एक बार ही होगा।

अगर आप यात्रा में बदलाव करना चाहते हैं तो आप उसी दिन या किसी बाद के दिन, उसी या किसी लंबे गंतव्य के लिए, किसी भी बाद की ट्रेन में टिकट ले सकते हैं। हालांकि कुछ शर्तें हैं, जिसका ध्यान रखा जाना जरूरी है। जैसे, जिस ट्रेन में आप टिकट चाहते हैं, उसमें कंफर्म, आरएसी या प्रतीक्षा सूची उपलब्ध होनी चाहिए। मूल रूप से बुक की गई ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 48 घंटे पहले टिकट को सरेंडर करना होगा। चार्ट तैयार होने के बाद ये सुविधा नहीं मिलेगी।

यहां से होगा बदलाव

तारीख में बदलाव करने के लिए आपको रिजर्वेशन काउंटर पर जाना पड़ेगा, ये सुविधा ऑनलाइन नहीं है। साथ ही ऑनलाइन काटी गई टिकटों पर भी ये सुविधा नहीं है। इसके अलावा एक निर्धारित शुल्क भी आपको चुकाना होगा। अगर आप वर्तमान टिकट से ऊपर की श्रेणी में यात्रा करना चाहते हैं तो उसका भी अलग से पैसा देना होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article