यूटिलिटी

IRCTC: घर से निकलने से पहले कर लें चेक, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं है कैंसिल; 130 से ज्यादा गाड़ियां रद्द

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 05:34 PM IST

IRCTC: एक तरफ रेलवे ने छठ पूजा के अवसर पर 250 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है तो वहीं आज यानि कि गुरुवार को रेलवे ने 130 से ज्यादा गाड़ियों को रद्द कर दिया है। कुछ गाड़ियों को आंशिक तौर पर तो कुछ को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।

Image

दर्जनों ट्रेनें कैंसिल

Photo : PTI

IRCTC: अगर आप आज यानि कि बुधवार (27 October 2022) को भारतीय रेलवे (Indian Railways) के जरिए सफर करने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रेलवे ने दर्जनों ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

134 ट्रेनें रद्द

भारतीय रेलवे ने गुरुवार को रखरखाव और परिचालन कारणों से 134 ट्रेनों को रद्द कर दिया। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर साझा किए गए अपडेट के अनुसार, 92 ट्रेनें 27 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली थीं, जबकि 42 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं।

कौन सी ट्रेनें हुईं कैंसिल

जो ट्रेनें कैंसिल हुईं हैं, उनके नबंर इस प्रकार से हैं- 01605 , 01606 , 01607 , 01608 , 01609 , 01610 , 01671 , 01885 , 01886 , 03085 , 03086 , 03087 , 03592 , 04551 , 04552 , 04601 , 04602 , 04647 , 04648 , 04685 , 04686 , 04699 , 04700 , 05366 , 05517 , 05518 , 05591 , 05592 , 06255 , 06270 , 06441 , 06778 , 06802 , 06803 , 06977 , 07795 , 07906 , 07907 , 09108 , 09109 , 09110 , 09113 , 10101 , 10102 , 13305 , 13306 , 13343 , 13346 , 13546 , 13553 , 13554 , 14203 , 14204 , 14213 , 14214 , 20948 , 20949 , 31411 , 31414 , 31423 , 31432 , 31711 , 31712 , 36033 , 36034 , 37211 , 37216 , 37246 , 37247 , 37253 , 37256 , 37305 , 37306 , 37307 , 37308 , 37319 , 37327 , 37330 , 37338 , 37343 , 37348 , 37411 , 37412 , 37415 , 37416 , 37731 , 37732 , 37782 , 37783 , 37785 , 37786 , 52538।

मुंबई में भी ट्रेनों के परिचालन में देरी

मुंबई और उसके उपनगरों की जीवन-रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं में गुरुवार को सुबह तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। मध्य रेलवे (CR) ने यह जानकारी दी। सीआर ने कहा कि हालांकि, बाद में समस्या को ठीक कर दिया गया। मध्य रेलवे ने ट्वीट कर बताया कि ठाणे जिले में अंबरनाथ और बदलापुर के बीच डाउन लाइन पर एस-3 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-करजत लोकल ट्रेन सेवा में तकनीकी समस्या थी। उसने कहा कि तकनीकी समस्या से अंबरनाथ-करजत खंड पर लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article