यूटिलिटी

Chhath Puja Special Train List: छठ पर जाना है घर और टिकट नहीं कंफर्फ तो परेशान मत होइए, इन ट्रेनों में है जगह!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 05:20 PM IST

Chhath Puja Special Train List: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र ने आगामी छठ पूजा के लिए 250 से अधिक विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। इन ट्रेनों में लगभग 1.4 लाख बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं। ये ट्रेनें दिल्ली से पटना, गोरखपुर, रांची, अहमदाबाद जैसे कई शहरों के बीच चलेगी।

Image

रेलवे चला रही है स्पेशल ट्रेने

Photo : BCCL

Chhath Puja Special Train List: छठ पर अगर आपने अचानक से घर जाने का प्लान बना लिया है और टिकट नहीं मिल रही है, तो आपके लिए खुशखबरी है। रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है, ताकि लोग आसानी से घर पहुंच सकें।

भारतीय रेलवे ने छठ पूजा के मौके पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए 250 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये विशेष ट्रेनें बुधवार 26 अक्टूबर से अपना परिचालन शुरू कर चुकी हैं।

इन रूटों पर ट्रेन

भारतीय रेलवे के अनुसार, यूपी और बिहार जाने वाले लोगों के लिए यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और आसान बनाने के लिए कई शहरों को सूचीबद्ध किया गया है। इन शहरों में दिल्ली, रांची, अमृतसर, फिरोजपुर कैंट, जबलपुर, इंदौर, अहमदाबाद, नांदेड़ और रानी कमलापति (भोपाल) के नाम शामिल हैं।

इससे पहले मंगलवार को, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से छठ पूजा के लिए विशेष ट्रेनों की पेशकश करने का आग्रह किया था ताकि लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की यात्रा कर सकें।

ये हैं ट्रेनें

  • 09012 मालदा टाउन-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, 26.10.2022 और 02.11.2022 को मालदा टाउन से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके 05.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचने की उम्मीद है।
  • 04033 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल, 26.10.2022 को भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान करेगी और 27 अक्टूबर को 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04680 अमृतसर-कटिहार पूजा विशेष, दिनांक 27.10.2022 को अमृतसर से 08.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.30 बजे कटिहार पहुंचेगी।
  • 04679 कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल, 28.10.2022 को कटिहार से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.30 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी।
  • 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर छठ स्पेशल, 27.10.2022 को डिब्रूगढ़ से 19.25 बजे प्रस्थान कर 07.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यह शुक्रवार को समस्तीपुर में 23.30 बजे और शनिवार को 01.35 बजे हाजीपुर में रुकेगी।
  • 05777 जीकेपी-न्यू जलपाईगुड़ी छठ विशेष ट्रेन, दिनांक 29.10.2022 को गोरखपुर से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह हाजीपुर में 21.10 बजे रुकेगी और 30.10.2022 को 09.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
  • 09011 मुंबई सेंट्रल - मालदा टाउन सुपरफास्ट स्पेशल, 30.10.2022 को मुंबई सेंट्रल से 22.50 बजे प्रस्थान करेगी। यह मंगलवार को 10.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी और 18.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
  • 05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर छठ स्पेशल, 31.10.2022 को न्यू जलपाईगुड़ी से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी. यह अगले दिन 04.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 23.00 बजे हाजीपुर में रुकेगी।
  • ट्रेन संख्या 01032 मालदा टाउन - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पूजा स्पेशल, 26.10.2022 को 12.20 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और अगले दिन 03.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
  • 03435 मालदा टाउन - आनंद विहार छठ स्पेशल, 31.10.2022 और 07.11.2022 को मालदा टाउन से 09.05 बजे प्रस्थान कर 17.55 बजे पटना से रवाना होगी और मंगलवार को 13.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • 04035 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 29.10.2022 को भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04001 भागलपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल, 11.11.2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • 03169 कोलकाता-हरिद्वार पूजा स्पेशल, 12.11.2022 तक कोलकाता से प्रत्येक शनिवार को 11.25 बजे प्रस्थान कर 21.30 बजे पटना में रुककर अगले दिन 18.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
  • 04002 आनंद विहार-भागलपुर पूजा स्पेशल, 10.11.2022 तक प्रत्येक गुरुवार को 19.05 बजे आनंद विहार से प्रस्थान कर अगले दिन 18.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
इसके अलावा भी कई ट्रेनें हैं जो अन्य रूटों पर चलाई जा रही हैं। ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर जाएं या फिर हेल्पलाइन पर कॉल करके जानकारी लें।
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article