यूटिलिटी

SBI एटीएम कार्ड का पिन मिनटों में करें रीसेट, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

How To Reset SBI ATM Card Pin Online: एसबीआई एटीएम कार्ड या डेबिट कार्ड का पिन रीसेट या जनरेट करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस आपको इसका तरीका पता होना चाहिए।

Image

एसबीआई एटीएम कार्ड पिन रीसेट प्रोसेस

KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई कार्ड का पिन रीसेट करना है आसान
  • ऑनलाइन किया जा सकता है पिन रीसेट
  • पूरा प्रोसेस है बहुत आसान

How To Reset SBI ATM Card Pin Online: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) या एसबीआई (SBI) देश का सबसे बड़ा बैंक है। एसबीआई के ऑनलाइन पोर्टल तक एक्सेस इंस्टेंट और आसानी से मिल जाती है। इससे एसबीआई के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किसी भी तरह के बैंकिंग काम को निपटाना काफी आसान है।

एसबीआई एटीएम कार्ड (SBI ATM Card) या डेबिट कार्ड (Debit Card) का पिन रीसेट या जनरेट करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस आपको इसका तरीका पता होना चाहिए। यहां हम आपको एसबीआई के एटीएम या डेबिट कार्ड का पिन रीसेट करने का ऑनलाइन तरीका बताएंगे।

जानिए पूरा प्रोसेस

  • सबसे पहले एसबीआई के पोर्टल पर जाएं
  • पर्सनल बैंकिंग क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग-इन करें
  • ई-सर्विसेज पर क्लिक करें और एटीएम कार्ड सर्विसेज ऑप्शन पर जाएं
  • ड्रॉप-डाउन लिस्ट में से जनरेट न्यू एटीएम पिन चुनें
  • प्रोसीड करने के लिए गेट ऑथोराइजेशन पिन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट क्लिक करें
  • उस खाते का चयन करें जिसके लिए आप एटीएम पिन रीसेट करना चाहते हैं
  • पिन रीसेट करने के लिए कार्ड डिटेल चुनें
  • अपनी पसंद के पहले दो अंक दर्ज करें और अन्य दो एसबीआई रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजेगा
  • एटीएम पिन के सभी चार अंक मिलने के तुरंत बाद, उन्हें दर्ज करें और सबमिट ऑप्शन पर प्रेस करें
  • पूरी प्रोसेस हो जाने के बाद एसबीआई आपको एक कंफर्मेशन मैसेज भेजेगा

50000 से अधिक एटीएम

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार इसके भारत में 50,000 से अधिक एटीएम हैं। देश में सबसे बड़ा एटीएम नेटवर्क एसबीआई के पास ही है और बैंक इसका तेजी से विस्तार कर रहा है। एसबीआई कई तरह के डेबिट कार्ड जारी करता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article