Train में Tatkal टिकट कब बुक होता है? किस क्लास के लिए कितना लगेगा चार्ज
Tatkal Ticket Booking Time and Charges 2026: अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी हो और कन्फर्म टिकट न मिल रहा हो तो भारतीय रेलवे की तत्काल (Tatkal) योजना आपके लिए बेहद काम की साबित होती है। यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए बनाई गई है, जिन्हें कम समय में टिकट बुक करना होता है। हालांकि, Tatkal टिकट बुकिंग के अपने कुछ खास नियम, समय और चार्ज होते हैं, जिनकी सही जानकारी होना जरूरी है। हम आपको Train में Tatkal टिकट बुक को लेकर ही जरूरी जानकारी दे रहे हैं-
Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated Apr 26 2026, 16:00 IST
Image Credit : IStock01 / 08
Tatkal ई-टिकट यात्रा की तारीख से एक दिन पहले बुक किया जा सकता है। उदाहरण के लिए मान लें अगर ट्रेन 28 अप्रैल को चलती है तो Tatkal टिकट 27 अप्रैल को बुक होगा।
Image Credit : IStock02 / 08
Tatkal बुकिंग का समय अलग-अलग क्लास के लिए अलग होता है। AC क्लास (2A, 3A, CC, EC, 3E) के लिए बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है, जबकि Non-AC क्लास (SL, FC, 2S) के लिए यह सुबह 11:00 बजे शुरू होती है। सही समय पर लॉग-इन करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि टिकट जल्दी भर जाते हैं।
Image Credit : IStock03 / 08
तत्काल टिकट का चार्ज यात्रा की श्रेणी और दूरी के आधार पर तय होता है। सेकेंड सिटिंग (2S) में 10–15 रुपये (न्यूनतम दूरी 100 किमी), स्लीपर में 100–200 रुपये (500 किमी), AC चेयर कार में 125–225 रुपये (250 किमी) लिया जाता है। वहीं AC 3 टियर में 300–400 रुपये और AC 2 टियर व एग्जीक्यूटिव क्लास में 400–500 रुपये तक शुल्क लागू होता है, जिनमें न्यूनतम दूरी क्रमशः 500 किमी (3AC, 2AC) और 250 किमी (एग्जीक्यूटिव) तय है।
Image Credit : IStock04 / 08
अगर आपका Tatkal टिकट कन्फर्म हो जाता है, तो उसे कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता। हालांकि, अगर टिकट वेटिंग में है या कुछ विशेष परिस्थितियों में कैंसिल होता है, तो रेलवे के नियमों के अनुसार कुछ राशि काटकर रिफंड दिया जा सकता है।
Image Credit : IStock05 / 08
Tatkal टिकट बुक करते समय आप Ladies या General Quota नहीं चुन सकते। इसके अलावा इस योजना में किसी भी तरह की छूट (Concession) नहीं दी जाती, यानी सभी को पूरा किराया देना होता है।
Image Credit : IStock06 / 08
1 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है, यानी केवल आधार से वेरिफाइड IRCTC अकाउंट से ही टिकट बुक हो सकेगा। साथ ही 15 जुलाई 2025 से सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी कर गया है, ताकि फर्जी बुकिंग पर रोक लगाई जा सके।
Image Credit : IStock07 / 08
ऑफलाइन तत्काल टिकट बुकिंग (PRS काउंटर और अधिकृत एजेंटों के जरिए) के लिए भी नया नियम लागू किया गया है। टिकट बुक करते समय यूजर के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे वेरिफाई करना जरूरी होता है।
Image Credit : IStock08 / 08
इसके अलावा, अधिकृत एजेंटों पर भी नई पाबंदी लगाई गई है। अब एजेंट बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते। AC क्लास के लिए यह समय सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और नॉन-AC क्लास के लिए 11:00 से 11:30 बजे तक रहेगा, ताकि आम यात्रियों को टिकट बुक करने का बेहतर मौका मिल सके।