यूटिलिटी

Diwali Holidays 2022: निपटा लें वक्त पर काम! लगभग 'पूरे हफ्ते' बैंक बंदी; लिस्ट में देखें कहां, कब छुट्टी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 07:01 AM IST

Diwali Holidays 2022, Diwali Bank Holidays and School Holidays 2022 Full List: त्यौहार के शुरू होने पर लगातार चार दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। हालांकि, ये अवकाश अलग-अलग सूबों और बैंकों के हिसाब से रहेंगे। पर मुकम्मल तौर पर देखें तो लगातार चार दिन बैंकों में जाकर आप अपना काम नहीं करा पाएंगे। ऐसे में इस शेड्यूल को देख समझ कर ही अपने वित्तीय कामों को प्लान करें और फिर उसी हिसाब से निपटाएं।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : iStock

Diwali Holidays 2022, Diwali Bank Holidays and School Holidays 2022 Full List: दिवाली (Diwali) के दौरान देश जब देश त्यौहार के रंग में रंगा और डूबा रहता है, तब लोग पूजा की पवित्रता, अपनों के साथ मिठाइयों और मस्ती के साथ पटाखों के धमाकों के आसपास आनंद ले रहे होते हैं। देश भर के हिस्सों में इस दौरान छुट्टी भी रहती है। फिर चाहे वह बैंक से जुड़ा अवकाश हो, सरकारी ऑफिस से संबंधित हो या स्कूल से जुड़ा हुआ। हम आपको बताने जा रहे हैं दिवाली के इर्द-गिर्द पड़ने वाले बैंक और स्कूल संबंधी अवकाश के बारे में ताकि आपको ऐन मौके पर समस्या न हो:

When is Dhanteras, Diwali, Govardhan Puja and Bhai Dooj?

23 अक्टूबर, 2022 (रविवार) को धनतेरस

24 अक्टूबर, 2022 (सोमवार) को छोटी दिवाली+दिवाली

26 अक्टूबर, 2022 (बुधवार) को गोवर्धन पूजा +भाई दूज

Diwali Bank Holidays 2022

दिवाली और इसके आस-पास जुड़े त्यौहारों के दौरान कहां किस दिन बैंक खुलेगा और नहीं? हम इस उलझन से आपको उबारने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की बैंक हॉलिडे (RBI Bank Holidays 2022) संबंधी सूची साझा कर रहे हैं, ताकि आप किसी भी तरह के भ्रम में न रहें। यह है पूरी लिस्टः

bank holidays

bank holidays

bank holidays 2

bank holidays 2

rbi october holidays

rbi october holidays

Diwali School Holidays 2022

इस त्यौहारी सीजन में स्कूल संबंधी छुट्टियों की बात करें तो हर साल स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए पर्व के मद्देनजर अवकाश घोषित किए जाते हैं। ये छुट्टियां तकरीबन छह दिन की रहती हैं। धनतेरस के साथ रोशनी के त्यौहार के मौसम का आगाज माना जाता है। ऐसे में 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक यह छुट्टियां रह सकती हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्कूलों के हिसाब से ये छुट्टियां अलग भी हो सकती हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article