Date Time and Muhurat of Dhanteras, Choti Diwali, Diwali, Govardhan Puja and Bhai Dooj: धनतेरस और दिवाली को लेकर इस बार लोगों में काफी भ्रम है। सवाल उठ रहा है कि असल में कौन सा त्यौहार किस दिन माना जाए...कब उसे मनाया जाए और क्या पूजा विधि का शुभ मुहूर्त रहेगा? अगर आप भी इसी उधेड़बुन में उलझे हैं, तब यह खबर आपकी समस्या का समाधान कर सकती है। इस बार तिथियों के चलते कुछ त्यौहार एक ही दिन पड़ रहे हैं। आइए, जानते हैं कि आखिर किस दिन कौन सा पर्व पड़ेगा और उसका क्या शुभ मुहूर्त रहेगा:
23 अक्टूबर, 2022 (रविवार) को धनतेरस
24 अक्टूबर, 2022 (सोमवार) को छोटी दिवाली+दिवाली
26 अक्टूबर, 2022 (बुधवार) को गोवर्धन पूजा +भाई दूज
Dhanteras 2022 Puja Muhurat
शाम पांच बजकर 44 मिनट से शाम छह बजकर पांच मिनट तक
प्रदोष काल: शाम पांच बजकर 44 मिनट से रात आठ बजकर 16 मिनट तक
वृषभ काल: शाम छह बजकर 58 मिनट से रात आठ बजकर 54 मिनट तक
Diwali 2022 Puja Muhurat
लक्ष्मी पूजन छह बजकर 53 मिनट से रात आठ बजकर 16 मिनट तक
अवधि एक घंटा 23 मिनट
प्रदोष कालः शाम 05:43 से रात 08:16 बजे तक
वृषभ कालः शाम 06:53 से रात 08:48 बजे तक
अमावस्या तिथि प्रारम्भ अक्टूबर 24, 2022 को शाम 05:27 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त अक्टूबर 25, 2022 को शाम 04:18 बजे

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
Goverdhan Puja Puja Muhurat
प्रातःकाल मुहूर्त 06:29 से 08:43 बजे तक
अवधि दो घंटा 14 मिनट
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ अक्टूबर 25, 2022 को शाम 04:18 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त अक्टूबर 26, 2022 को दोपहर 02:42 बजे
Bhai Dooj Puja Muhurat
दोपहर 01:12 से 03:27 बजे तक
अवधि दो घंटा 14 मिनट
द्वितीया तिथि प्रारम्भ अक्टूबर 26, 2022 को दोपहर 02:42 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त अक्टूबर 27, 2022 को दोपहर 12:45 बजे
