यूटिलिटी

कितने साल तक चलता है दिल्ली मेट्रो का Smart Card, कितनी लिमिट के बाद नहीं होता रिचार्ज

Delhi Metro Smart Card Rules: क्या आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं अगर हां तो दिल्ली मेट्रो के Smart Card को लेकर ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है।

Image

Delhi Metro Smart Card (Photo: iStock)

Delhi Metro Smart Card Rules: राजधानी दिल्ली में रोजाना लाखों लोग दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Rail Corporation) से सफर करते हैं। ऑफिस जाने वाले लोग हों, छात्र हों या दूसरे यात्री हर कोई अपने सफर को आसान और तेज बनाने के लिए मेट्रो कार्ड (Metro Smart Card) का इस्तेमाल करता है। आप भी मेट्रो से ट्रैवल करते होंगे ऐसे में क्या आपके जेहन में कभी यह सवाल आया है कि मेट्रो कार्ड में अधिकतम कितनी रकम रखी जा सकती है और इसकी वैलिडिटी कितने समय तक होती है। इस आर्टिकल में आपके इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं-

अधिकतम कितना करवा सकते हैं रिचार्ज

Delhi Metro Smart Card

Delhi Metro Smart Card (Photo: iStock)

DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो के Smart Card में अधिकतम 3000 रुपये तक की राशि रखी जा सकती है। यानी कोई यात्री अपने कार्ड में एक समय में 3000 रुपये से ज्यादा बैलेंस नहीं रख सकता। यह लिमिट इसलिए तय की गई है ताकि कार्ड का इस्तेमाल सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

कितने साल चलता है मेट्रो स्मार्ट कार्ड

DMRC के अनुसार, Smart Card की वैलिडिटी खरीदने की तारीख या आखिरी रिचार्ज की तारीख से 10 साल तक होती है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक कार्ड का इस्तेमाल नहीं करता, तब भी रिचार्ज करवाने पर उसकी वैलिडिटी आगे बढ़ सकती है। यही वजह है कि यह कार्ड नियमित यात्रियों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।

कहां और कैसे करवा सकते हैं रिचार्ज

मेट्रो कार्ड को आसानी से किसी भी मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर, टिकट काउंटर या रिचार्ज मशीन के जरिए रिचार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, कई डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप्स के जरिए भी ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है। इससे यात्रियों को लाइन में लगने की जरूरत कम पड़ती है।

मेट्रो स्मार्ट कार्ड क्यों करें इस्तेमाल

दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड को यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक माना जाता है। खास बात यह है कि Smart Card इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को किराए में कुछ छूट भी मिलती है, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों का खर्च कम हो सकता है। Smart Card केवल सुविधा ही नहीं बल्कि समय की बचत का भी बड़ा जरिया है। खास कर पीक आवर में जहां टिकट के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगती हैं वहीं Smart Card यूजर्स सीधे AFC gate से एंट्री कर सकते हैं। यही कारण है कि रोजाना यात्रा करने वाले अधिकतर लोग Smart Card का इस्तेमाल पसंद करते हैं।

कार्ड खो जाए तो क्या होगा

हालांकि यात्रियों को कार्ड को लेकर यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि अगर आपका मेट्रो स्मार्ट कार्ड खो जाता है तो उसे वापस पाने का कोई विकल्प नहीं बचता। यानी आपके मौजूदा बैलेंस को वापस पाने का भी रास्ता बंद हो जाता है। दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड किसी यात्री के नाम या आईडी पर इशू नहीं किया जाता इसलिए इसके खोने पर इससे वापस पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्मार्ट कार्ड में आपको अधिकतम कितना रिचार्ज रखना है यह आपको खुद ही तय करना होगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article