यूटिलिटी

घर बदलने के बाद कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स में एड्रेस अपडेट करवाना चाहिए?

Address Update After Moving: अक्सर लोग नौकरी को लेकर एक से दूसरे शहर अपना पता बदलते रहते हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि घर बदलने के साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स में भी एड्रेस अपडेट करवा लिया जाए।

Image

घर बदलने के बाद कौन-से डॉक्यूमेंट्स को तुरंत करें अपडेट (Photo: iStock)

Address Update After Moving: बहुत से लोग घर से दूर नौकरी की वजह से किराए के घर में रहते हैं या किसी दूसरी वजह से घर बदलते हैं। ऐसे में घर बदलने के बाद बहुत से लोग जरूरी डॉक्यूमेंट्स में एड्रेस अपडेट करवाना भूल जाते हैं। हालांकि, यह एक छोटी-सी लापरवाही लग सकती है, लेकिन बाद में इस लापरवाही की वजह से बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, KYC, बीमा या दूसरे जरूरी कामों में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। आइए जानते हैं, घर बदलने के बाद कौन-से डॉक्यूमेंट्स में एड्रेस अपडेट करवाना जरूरी है-

आधार कार्ड

आधार कार्ड आज कई सरकारी और वित्तीय सेवाओं में पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल होता है। इसलिए अगर आप स्थायी रूप से किसी दूसरे पते पर शिफ्ट हो गए हैं तो आधार कार्ड में भी घर का पता अपडेट करवा लेना चाहिए।

पैन कार्ड

पैन कार्ड पर आम तौर पर पता प्रिंट नहीं होता। इसलिए घर बदलने पर पैन कार्ड को दोबारा बनवाने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, Income Tax Department के रिकॉर्ड में आपका Contact Address और Communication Details सही होना जरूरी है। अगर विभाग की ओर से कोई जरूरी कम्युनिकेशन भेजा जाता है तो सही संपर्क जानकारी होने से उसे प्राप्त करने में आसानी हो सकती है।

बैंक अकाउंट

घर बदलने के बाद बैंक अकाउंट में पता अपडेट करना काफी जरूरी है। बैंक में आपका पता KYC का हिस्सा होता है। अगर रिकॉर्ड में पुराना पता दर्ज है तो KYC से जुड़े काम या बैंक की ओर से भेजे जाने वाले कुछ कम्युनिकेशन में परेशानी हो सकती है। अगर आप किराये के घर में रहते हैं और बार-बार घर बदलते हैं तब भी बैंक के रिकॉर्ड में मौजूदा संपर्क पता सही रखना बेहतर है।

वोटर आईडी कार्ड

अगर आपने अपना निवास स्थान बदल लिया है तो Voter ID में पता अपडेट करना जरूरी है। खासकर जब आपने विधानसभा क्षेत्र या लोकसभा क्षेत्र बदल दिया हो। पुराने पते के कारण आपका नाम पुराने निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में रह सकता है। ऐसे में नए स्थान पर मतदान करने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करना पड़ सकती है।

पासपोर्ट

पासपोर्ट पर पता दर्ज होता है और यह आपकी महत्वपूर्ण पहचान और यात्रा से जुड़ा दस्तावेज है। अगर आपका स्थायी या वर्तमान पता बदल गया है तो अपनी स्थिति के अनुसार पासपोर्ट में एड्रेस अपडेट की जरूरत हो सकती है।

एलपीजी कनेक्शन

अगर आपके नाम पर एलपीजी कनेक्शन (LPG Connection) है तो गैस एजेंसी के रिकॉर्ड में भी पता सही होना चाहिए। इसी तरह बिजली, पानी, इंटरनेट या दूसरे जरूरी Utility Accounts में भी नया पता अपडेट करवाना चाहिए। इन रिकॉर्ड्स में सही पता होने से बिल, सर्विस और दूसरे कम्युनिकेशन से जुड़े काम आसानी से हो सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article