यूटिलिटी

30 जून तक करा लें LPG E-KYC, नहीं तो रुक सकती है सब्सिडी और सिलेंडर की डिलीवरी!

एक जुलाई से बिना ई-केवाईसी के एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। यह नियम पीएम उज्जवला योजना और साथ ही दूसरे सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगा। इसलिए अगर आपने बायोमेट्रिक केवाईसी नहीं कराई है तुरंत इसे कंप्लीट कर लें।

Image

अगर आप एलपीजी केवाईसी नहीं कराते तो आपको सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आप समय पर गैस सिलेंडर की डिलेवरी चाहते हैं और गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आपकी एक लापरवाही घर में गैस की डिलीवरी को रोक सकती है और साथ ही आपको सब्सिडी के लाभ से भी वंचित होना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपने अभी तक अपनी जानकारी को अपडेट नहीं किया है तो तुरंत eKYC करा लें। गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक और सब्सिडी पाने के लिए जरूरी है।

आपको बता दें कि एक जुलाई से बिना ई-केवाईसी के एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। यह नियम पीएम उज्जवला योजना और साथ ही दूसरे सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगा। इसलिए अगर आपने बायोमेट्रिक केवाईसी नहीं कराई है तुरंत इसे कंप्लीट कर लें।

30 जून से पहले कराएं वेरिफिकेशन

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नए निर्देशों के तहत पीएम उज्जवला योजना और डीबीटीएल योजना के तहत आने वाले सभी उपभोक्ता जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अभी तक बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को नहीं किया है उन्हें 30 जून तक इसे पूरा करना अनिवार्य है। अगर उपभोक्ता इस अवधि तक ई-केवाईसी नहीं कराते तो उन्हें दी जाने वाली सब्सिडी रोकी या स्थाई रूप से समाप्त की जा सकती है।

ध्यान रहे कि अगर कोई उपभोक्ता 30 जून के बाद के महीने में ई-केवाईसी कराता है तो उसे भविष्य में एलपीजी गैस की बुकिंग पर भी सब्सिडी मिलेगी। ई-केवाईसी न होने की अवधि की कोई बकाया सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

आपको बता दें कि अगर आप इंडेन गैस के उपभोक्ता हैं तो आप घर बैठे ही ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में इंडियन ऑयल वन ऐप इंस्टाल करना होगा। इसके बाद आपको ई-केवाईसी सेक्शन में जाकर प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अगर आप ऐप से ई-केवाईसी नहीं करना चाहते तो आप अपने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर जाकर भी केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। E-KYC वेरिफिकेशन के लिए आपको किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी।

ऐप पर इस तरह से करें ई-केवाईसी

  • सबसे पहले डाउनलोड करें इंडियन ऑयल वन ऐप।
  • अब ऐप ओपन करके अपने मोबाइल नंबर से साइन अप करें।
  • कैश मेमो पर उपलब्ध 16 अंकों की एलपीजी आईडी का लिंक दें।
  • अब आपको होम स्क्रीन पर, 'मेरी प्रोफाइल' आइकन पर टैप करें।
  • एलपीजी विवरण पर जाएं, फिर इंडेन विवरण सेक्शन को विजिट करें।
  • अब आपको E-KYC का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • आपको सभी नियम और शर्तों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
  • फेस स्कैन पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को पूरा करें।
  • लास्ट स्टेप में आपको ईकेवाईसी रिक्वेस्ट को सबमिट करना होगा।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article