यूटिलिटी

ट्रेन के किस डिब्बे से हुई चेन पुलिंग, ऐसे पकड़ लेते हैं गार्ड और ड्राइवर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 12, 2023, 06:29 PM IST

Train Chain Pulling: कार और बाइक में भले ब्रेक लगाना पड़ता हो पर सभी ट्रेनों के पहियों में ब्रेक शू से सटे होने की वजह से ब्रेक सटा ही रहता है। लोक पायलट को ट्रेन चलानी होती है तो वो हवा का प्रेशर देकर इस ब्रेक शू को 5mm पीछे हटाता है।

Image

ट्रेन चेन पुलिंग

Train Chain Pulling: कार और बाइक में भले ब्रेक लगाना पड़ता हो पर सभी ट्रेनों के पहियों में ब्रेक शू से सटे होने की वजह से ब्रेक सटा ही रहता है। लोक पायलट को ट्रेन चलानी होती है तो वो हवा का प्रेशर देकर इस ब्रेक शू को 5mm पीछे हटाता है। अगर ट्रेन रोकनी होती है तो हवा का प्रेशर रिलीज कर दिया जाता है और ब्रेक शू अपने आप लग जाते हैं। तभी जब ट्रेन रुकने वाली होती है तो आपने आप हवा निकलने की आवाज आती है।

ऐसे पता लगता है किस डब्बे में खीची गई चेन

सभी डिब्बो में एक चेन लगी होती है। किसी तरह की इमरजेंसी में पैसेंजर जब इस ट्रेन को खींचते हैं तो ट्रेन में ब्रेक लग जाता है। चेन पुलिंग करते ही डिब्बे के बाहर एक लाइट जल जाती है। इसके अलावा लोकोपायलट भी तीन छोटे-छोटे हॉर्न बजाता ताकि पता चल सके कि चेन पुलिंग की गई है। जिससे गार्ड या ट्रेन में मौजूद सहायक कर्मचारियों को पता लग जाता है कि कहां से चेन खींची गई है। लोको पायलट चाहे तो चेन पुलिंग के बावजूद एयर प्रेशर देकर गाड़ी आगे बढ़ा सकता है क्योंकि उसके पास एयर प्रेशर के लिए एक फीडर पाइप भी होता है।

इतना होता है जुर्माना

दक्षिण रेलवे के वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 141 के तहत उचित और पर्याप्त कारण के बिना अलार्म चेन खींचना एक दंडनीय अपराध है। जुर्माने के रूप में एक वर्ष तक का कारावास 1000 रुपये का जुर्माना शामिल हैं।

क्या चेन पुलिंग से ट्रेन में कोई फिजिकल डैमेज हो सकता है?

यदि ट्रेन धीमी गति से चलती है तो चैन पुलिंग पर ट्रेन को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं इसके विपरीत ट्रेन के तेज गति से से होने पर यदि चेन खींची जाती है तो ट्रेन के पटरी से उतरने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा, एक ट्रेन का अचानक रुकना (चेन पुलिंग के कारण) एक चेन रिएक्शन शुरू कर सकता है। यह न केवल उस ट्रेन को रोकता है जिस पर आप हैं, बल्कि उसी लाइन पर चलने वाली अगली ट्रेनों को भी लेट करता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article