स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने नई WhatsApp बैंकिंग सर्विस की शुरुआत की है। सरकारी बैंक द्वारा इस सर्विस की घोषणा बीते दिनों एक ट्वीट के जरिए की गई थी। वॉट्सऐप के जरिए दी जा रही इस नई सर्विस के जरिए यूजर्स को अकाउंट बैलेंस चेक करने में आसानी होगी। उन्हें इसके लिए किसी अलग ऐप को डाउनलोड नहीं करना होगा और ना ही किसी ATM पर जाना होगा।
SBI ने ट्वीट कर लिखा था कि आपका बैंक अब वॉट्सऐप पर आ गया है। अपने कहीं से भी अपना अकाउंट बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। फिलहाल WhatsApp पर मौजूद SBI यूजर्स अपना अकाउंट बैलेंस और मिनी बैंक स्टेटमेंट देख सकते हैं। SBI WhatsApp Banking services के लिए यूजर्स को +919022690226 पर Hi लिखकर भेजना होगा। जानें स्टेप्स:
- सबसे पहले आपको SBI WhatsApp बैंकिंग सर्विस के लिए अपने अकाउंट को रजिस्टर करना होगा।
- इन सर्विसेज को रजिस्टर करने के लिए बैंक के साथ रजिस्टर्ड अपने 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर से +917208933148 पर WAREG A/c No लिखकर SMS करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपको +919022690226 पर Hi लिखकर भेजना होगा।
- इसके बाद आपको Dear Customer, Welcome to SBI Whatsapp Banking Services! लिखा हुआ मैसेज मिलेगा।
इनमें कोई भी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा:
- अकाउंट बैलेंस
- मिनी स्टेटमेंट
- डी-रजिस्टर फॉर वॉट्सऐप बैंकिंग
- आप शुरू करने के लिए क्वेरी भी टाइप कर सकते हैं।
- बैलेंस चेक करने के लिए 1 टाइप करें और मिनी स्टेटमेंट के लिए 2 टाइप करें। इसके बाद आपको अकाउंट बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट नजर आ जाएगा।
इसके अलावा SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी वॉट्सऐप बेस्ट सर्विसेज ऑफर करता है। इस सर्विस का नाम SBI कार्ड वॉट्सऐप कनेक्ट है। इस सर्विस के जरिए SBI क्रेडिट कार्ड ग्राहक अकाउंट समरी, रिवॉर्ड पॉइंट्स और आउटस्टैंडिंग बैलेंस चेक कर सकते हैं और कार्ड पेमेंट्स भी कर सकते हैं।
