Flipkart सेल: Xiaomi 11, iPhone 12, iPhone 11 पर मिल रही है भारी छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 05:40 PM IST

Flipkart Big Saving Days सेल की शुरुआत फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए हो चुकी है। बाकी मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। इसी के साथ 23 जुलाई से अमेजन प्राइम डे सेल की भी शुरुआत होने जा रही है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान ग्राहकों को ढेरों ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart सेल: Xiaomi 11, iPhone 12, iPhone 11 पर मिल रही है भारी छूट

Flipkart Big Saving Days सेल की शुरुआत फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए हो चुकी है। बाकी मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। इसी के साथ 23 जुलाई से अमेजन प्राइम डे सेल की भी शुरुआत होने जा रही है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान ग्राहकों को ढेरों ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ग्राहकों को बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। 

स्मार्टफोन्स पर जानें बेस्ट डील्स: 

iPhone 12: सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ 52,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। साथ ही ग्राहक Citi, Kotak या RBL बैंक कार्ड्स के साथ 1,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा भी उठा सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए प्रभावी कीमत 51,999 रुपये हो जाएगी। 

Moto G60: सेल में इस स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में इसे बैंक ऑफर के साथ 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

Xiaomi 11i: इसकी बिक्री सेल में 19,999 रुपये में की जा रही है। इस कीमत में बैंक ऑफर शामिल है।

iPhone 11: इस स्मार्टफोन को सेल में काफी कम कीमत में ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में इसे बैंक ऑफर्स के साथ 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। 

Vivo T1 44W: वीवो के इस फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन पर भी ग्राहक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसे 13,499 रुपये में डिस्काउंट के बाद खरीदा जा सकता है। 

Redmi Note 10 Pro: फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

आपको बता दें फिलहाल इन डील्स को केवल फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स एक्सेस कर सकते हैं। जबकि बाकी मेंबर्स इसे 23 जुलाई से एक्सेस कर पाएंगे। 

End of Article