Amazon की 'महासेल' शुरू, बेहद सस्ते मिल रहे हैं स्मार्टफोन्स, बाकी गैजेट्स पर 75% तक है छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 10:25 AM IST

Amazon Prime Day 2022 sale अब लाइव हो गई है। इस दौरान ग्राहकों को लैपटॉप, स्मार्टवॉच, डिजिटल कैमरे, स्पीकर्स, TWS ईयरबड्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर छूट दी जा रही है। ग्राहकों को ICICI बैंक और SBI बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

Amazon की 'महासेल' शुरू, बेहद सस्ते मिल रहे हैं स्मार्टफोन्स, बाकी गैजेट्स पर 75% तक है छूट

Amazon Prime Day 2022 sale अब लाइव हो गई है। इस दौरान ग्राहकों को लैपटॉप, स्मार्टवॉच, डिजिटल कैमरे, स्पीकर्स, TWS ईयरबड्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर छूट दी जा रही है। ग्राहकों को ICICI बैंक और SBI बैंक कार्ड्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ये अमेजन प्राइम डे सेल प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए एक्सक्लूसिवली ओपन है और आप 179 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर एक सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं। 

Amazon Prime Day 2022 सेल 23 जुलाई से शुरू हुई है और ये 24 जुलाई तक जारी रहेगी। अमेजन ने इवेंट लाइव होने से पहले ही प्राइम सब्सक्राइबर्स को अर्ली एक्सेस डील्स दे दिए थे। सेल के दौरान प्लेटफॉर्म पर शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक 'Wow Deals' भी दिए जाएंगे। 

अमेजन प्राइम डे 2022 सेल में स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट भी दिया जाएगा। सेल के दौरान Xiaomi, Realme और iQoo जैसी कई कंपनियों के फोन्स पर छूट दी जा रही है। साथ ही अमेजन द्वारा नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। 

कुछ फोन डील्स की बात करें तो ग्राहक iPhone 13 को 66,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर, OnePlus Nord CE 2 5G को 22,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर, Samsung Galaxy M13 को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर, iQoo Z6 5G को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर और Redmi Note 11 को 10,749 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। 

Amazon द्वारा TV जैसे इलेक्ट्रॉनिक मॉडल्स पर 60 प्रतिशत डिस्काउंट और लैपटॉप्स, स्मार्टवॉच, कैमरा, TWS ईयरफोन्स, स्पीकर्स, टैबलेट्स, प्रिंटर्स और PCs पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

इतना ही नहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई Alexa प्रोडक्ट्स जैसे Fire TV Stick (3rd Gen), Fire TV Stick 4K और Kindle e-book रीडर्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

End of Article