PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment Beneficiary List 2022: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जल्द ही जारी हो सकती है। पात्र किसान कई दिनों से योजना के तहत अपने बैंक अकाउंट में 2000 रुपये के वितरण के लिए उत्सुक हैं। माना जा रहा है कि योजना के तहत 11वीं किस्त 31 मई को जारी होगी। अगर आप भी इस सरकारी योजना के तहत पैसे पाने का इंतजार कर रहे हैं तो पहले ही जान लें कि आपको इसका फायदा मिलेगा या नहीं।
पहले देख लें आपको फायदा मिलेगा या नहीं
किसान पहले ही पता कर सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थियों की लेस्ट में है या नहीं। इसके देखने का प्रोसेस बहुत आसान है। आप अपने लैपटॉप या मोबाइल फोन से इसकी पूरा जानकारी देख सकते हैं।
कैसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्ट? (PM Kisan Yojana Beneficiary List 2022)
- पीएम किसान लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल (www.pmkisan.gov.in) पर जाना होगा।
- यहां 'फार्मर्स कॉर्नर' पर जाएं।
- इस कॉलन के अंतर्गत 'Beneficiary List' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टेटस, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की अन्य जानकारी दर्ज करें।
- अंत में 'Get Report' बटन पर क्लिक कर दें।
लिस्ट में नाम ना होने पर क्या करें?
इस पूरे प्रोसेस के बाद आपकी स्क्रीन पर PM KISAN लाभार्थी के लेन-देन की पूरी हिस्ट्री प्रदर्शित हो जाएगी। यहां आपको आखिरी किस्त की डिटेल, लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर की गई राशि की तारीख सहित अन्य जानकारी मिल जाएगी। अगर पिछली लिस्ट में आपका नाम था और इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करें।
उल्लेखनीय है कि अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र नहीं हैं और आपको सरकार गलती से पैसे दे देती है, तो आपको यह राशि लौटानी होगी।

