PM Kisan Yojana: 6000 रुपये से ज्यादा की है जरूरत, पीएम किसान में करें ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 05:37 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment Beneficiary Status: अगर किसी किसान को ज्यादा रकम की जरूरत है, तो उसके पास एक और सुविधा लेने का मौका है। इसके तहत योजना के लाभार्थी , किसान क्रेडिट लेकर सस्ती ब्याज दर कर्ज ले सकते हैं।

google

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment Beneficiary Status: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ताहत 11 वी किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को कुल 21 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को 2000 रुपये की राशि हर चौथे महीने बाद दी जाती है। योजना का उद्देश्य यह है कि किसान कृषि उत्पादन के लिए निवेश में प्राप्त रकम को खर्च करें। ऐसे में अगर किसी किसान को ज्यादा रकम की जरूरत है, तो उसके पास एक और सुविधा लेने का मौका है। इसके तहत योजना के लाभार्थी , किसान क्रेडिट लेकर (KCC) सस्ती ब्याज दर कर्ज ले सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा यह है कि एक तो सस्ता कर्ज मिल जाता है, दूसरा बीमा का भी लाभ मिलता है।

PM Kisan Yojana: 6000 रुपये से ज्यादा की है जरूरत, पीएम किसान में करें ये काम

कैसे बनवाए किसान क्रेडिट कार्ड

अगर आप पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं तो आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर किसानों के लिए सेक्शन पर जाना होगा। जब किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोन करने का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर Downloand KCC फॉर्म लिखा होगा। उसे डाउनलोड कर आपको फॉर्म भरते समय इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

End of Feed