यूटिलिटी

4 दिन और बचे! अभी तक अपडेट नहीं कराया आधार, तो आज ही घर बैठे ऐसे फ्री में कर लें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 10, 2023, 05:20 PM IST

Aadhaar Free Update Deadline: यदि आपका आधार 10 साल पहले बना था और अभी अपडेट तक नहीं हुआ है, तो आप 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक अपनी पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट और अपलोड कर सकते हैं।

Image

आधार अपडेट

Photo : Twitter

Aadhaar Free Update Deadline: यदि आपका आधार 10 साल पहले बना था और अभी अपडेट तक नहीं हुआ है, तो आप 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक अपनी पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट और अपलोड कर सकते हैं। जिसे https://myaadhaar.uidai.gov.in पर फ्री में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। वहीं CSC पर अपडेट के लिए हमेशा की तरह 50 रुपये चार्ज करना होगा। यह सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर निःशुल्क है और फ्जिकल आधार पर 50 रुपये का शुल्क देना जारी रहेगा।

फ्री में एड्रेस प्रूफ अपलोड करने की प्रोसेस

1. https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं

2. लॉगिन करें और 'नाम/लिंग/जन्म तिथि और पता अपडेट' चुनें

3. 'अपडेट आधार ऑनलाइन' पर क्लिक करें

4. विकल्पों की सूची से 'पता' चुनें और 'आधार अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें' पर क्लिक करें

5. एक स्कैन की हुई प्रति अपलोड करें और जरूरी एड्रेस की जानकारी भरें।

6. 50 रुपये का पेमेंट करें।

7. एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (SRN) जेनरेट होगा। बाद में ट्रैकिंग स्थिति के लिए इसे सहेजें।

8. आंतरिक गुणवत्ता जांच पूरी होने पर आपको एक एसएमएस मिलेगा

इन वजहों से केसिंल हो सकता अपडेट

गलत पीओए/पीओआई दस्तावेज अपलोड किए जाने पर

पीओए/पीओआई दस्तावेज स्व-सत्यापित नहीं है

डॉक्यूमेंट निवासी द्वारा स्वयं प्रमाणित नहीं

ऑनलाइन एसएसयूपी पोर्टल के माध्यम से अपलोड किए गए दस्तावेज मूल दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां नहीं मिलना

अपडेट अनुरोध को कैसे ट्रैक करें

जब आप ऑनलाइन पता परिवर्तन अनुरोध सफलतापूर्वक सबमिट करते हैं, तो आपको 0000/00XXX/XXXXX। प्रारूप में एक URN (परिवर्तन अनुरोध संख्या) दिया जाएगा। यह स्क्रीन पर लिखा होता है और आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाता है। अपनी स्थिति को ट्रैक करने के लिए इस URN और अपने आधार नंबर का उपयोग करके https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर स्टेटस देख सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article