Viral Video: अगर आप भी मस्त होकर ट्रेन में सोते हैं, तो इस वीडियो को जरूर देखें, दिन बन जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2022, 02:37 PM IST

Funny Viral Video: ट्रेन (Train Viral Video) से यात्रा के दौरान कुछ लोग नींद लेकर टाइम पास करने में यकीन रखते हैं। इसके कारण कई बार दूसरे पैसेंजर्स को परेशानी हो जाती है। इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है।

Viral Video: अगर आप भी मस्त होकर ट्रेन में सोते हैं, तो इस वीडियो को जरूर देखें, दिन बन जाएगा
Photo Credit: Instagram

Train Funny Viral Video: भारत की एक प्रतिशत आबादी हर दिन ट्रेन से ही यात्रा करती है। वहीं, लंबे सफर के लिए लोग ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। इस दौरान आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिलती है। लेकिन, एक बात जो सबसे कॉमन है वो ये है कि कई लोग यात्रा के दौरान मजे से सोते हुए नजर आते हैं। कुछ लोग तो बैठे-बैठे घनघोड़ नींद का भी आनंद उठाते रहते हैं। आपके साथ भी कभी-कभी ना ऐसा जरूर हुआ होगा। लेकिन, सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो घूम रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

दरअसल, ट्रेन (Train Viral Video) से यात्रा के दौरान कुछ लोग नींद लेकर टाइम पास करने में यकीन रखते हैं। इसके कारण कई बार दूसरे पैसेंजर्स को परेशानी हो जाती है। इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बॉगी में यात्रियों की काफी भीड़ है। देखकर ऐसा लगता है जैसे यह किसी जनरल बॉगी का नजारा है। सभी यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठे हैं। वहीं, कुछ लोग खड़े होकर भी यात्रा कर रहे हैं। तभी एक पैसेंजर घनघोड़ नींद में नजर आता है। सोते-सोते वह अचानक नीचे गिर पड़ता है। उसके बाद जो होता है उसे देखकर आप ठहाका जरूर लगाएंगे। देखें वीडियो...

दिन बनाने वाला है वीडियो...

हो सकता है इस तरह का नजारा आपने पहले भी देखा हो। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग अपना दिन बना रहे हैं। क्योंकि, सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sayyyam_pi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!