'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर पाक सांसद का हाहाकारी डांस, वीडियो वायरल होने पर बवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 04:54 PM IST

यह वायरल वीडियो पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के मेंबर और टीवी होस्ट आमिर लियाकत हुसैन का है। वीडियो में आप देख सकते हैं व्हाइट कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट में आमिर काफी डैसिंग लग रहे हैं। कार्यक्रम में काफी लोग मौजूद हैं और आमिर लियाकत मस्त होकर टिप टिप बरसा पानी गाने पर डांस कर रहे हैं।

'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर पाक सांसद का हाहाकारी डांस, वीडियो वायरल होने पर बवाल
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया (Social Media) पर पाकिस्तानी सांसद का एक वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में सांसद बॉलीवुड सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है और तारीफ भी कर रहे हैं। लेकिन, एक वर्ग ऐसा भी है जो इस वीडियो पर भड़क गए हैं और सांसद की आलोचना कर रहे हैं।  

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के मेंबर और टीवी होस्ट आमिर लियाकत हुसैन का है। वीडियो में आप देख सकते हैं व्हाइट कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट में आमिर काफी डैसिंग लग रहे हैं। कार्यक्रम में काफी लोग मौजूद हैं और आमिर लियाकत मस्त होकर टिप टिप बरसा पानी गाने पर डांस कर रहे हैं। जिस अंदाज में पाकिस्तानी सांसद डांस कर रहे हैं लोगों की नजरें उनसे हट नहीं रही है। डांस का यह मस्त वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

पाकिस्तानी सांसद का धमाकेदार डांस

काफी लोग डांस की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनसे नाराज हैं। एक यूजर ने लिखा, ' भाईयों और बहनों ये हैं पाकिस्तानी सांसद'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह शायद सांसद नहीं है लेकिन डांस मूव्स काफी जबरदस्त है'। यहां आपको बता दें कि इससे पहले उनका नागिन डांस का वीडियो वायरल हो चुका है। आलम ये है कि इस वीडियो को लाखों लोग सोशल मीडियो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!