स्टेज पर दूल्हे ने जड़ा दुल्हन को जोरदार थप्पड़, गुस्से में दुल्हन ने रचा ली वहां आए दूसरे शख्स से शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 08:57 PM IST

तमिलनाडु में एक अजब मामला सामने आया है जहां एक दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर थप्पड़ मारा तो दुल्हन बुरी तरह गुस्सा हो गई और उसने किसी और से शादी कर ली।

स्टेज पर दूल्हे ने जड़ा दुल्हन को जोरदार थप्पड़, गुस्से में दुल्हन ने रचा ली वहां आए दूसरे शख्स से शादी

चेन्नई: आपने शादी ब्याह में कई तरह के किस्से सुने होंगे या देखे होंगे, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आपको भी हैरानी होगी। मामला तमिलनाडु का है जहां शादी समारोह के दौरान डांस के दौरान एक दूल्हे ने दुल्हन को जोरदार थप्पड़ रसीद दिया। इसके बाद जो हुआ उसकी शायद दूल्हे ने भी कल्पना नहीं की होगी। दुल्हन ने गुस्से में शादी से इंकार करते हुए किसी शादी में आए किसी और शख्स के साथ ब्याह रचा लिया।

दूल्हे ने मारा दुल्हन को थप्पड़

खबर के मुताबिक, घटना तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के पनरुती की है। यहां दूल्हा और दुल्हन जब स्टेज पर थे तो उसी दौरान दूल्हन का  भाई वहां आ गया और दोनों नाचने लगे। इसी बात को लेकर वहां मौजूद दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने बारातियों और घरातियों के सामने ही दुल्हन को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने निर्णय लिया कि वह अब किसी भी हालत में शख्स से शादी नहीं करेगी।

दूसरे शख्स से की शादी

इसके बाद दुल्हन ने फैसला लिया कि वह शादी में आए किसी और शख्स के साथ शादी करेगी। बाद में दुल्हन ने एक युवक को पसंद कर लिया और एक अलग वेन्यू में जाकर दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान दोनों परिवार वालों की सहमति भी ली गई तब जाकर दूसरे शख्स के साथ शादी की गई। इस मामला यहां सुर्खियों में बना हुआ है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!