Viral Video: सज-धज कर बुलेट पर निकली दुल्हन, स्वैग देखकर हैरान रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 03:15 PM IST

Bride Viral Video: शादियों में कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिसकी चर्चाएं जरूर होती है। कई बार दूल्हा-दुल्हन के कारण माहौल बनता है। तो कई बार दोस्त-यार महफिल लूट जाते हैं। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन ने धमाल मचा दिया है।

Viral Video: सज-धज कर बुलेट पर निकली दुल्हन, स्वैग देखकर हैरान रह गए लोग
Photo Credit: Instagram

Bride Viral Video: हर शादी में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) कुछ खास और अलग करना चाहते हैं, जिससे उनकी चर्चा हो। कई बार फेमस होने के लिए कपल ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कई बार लोगों की हंसी भी छूट जाती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी शादियों को लेकर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। जिन पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हैं। इसी कड़ी में दुल्हन का एक धमाकेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें स्वैग देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।  

शादियों में कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिसकी चर्चाएं जरूर होती है। कई बार दूल्हा-दुल्हन के कारण माहौल बनता है। तो कई बार दोस्त-यार महफिल लूट जाते हैं। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन ने धमाल मचा दिया है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक दुल्हन सज-धज कर बुलेट चलाते हुए नजर आ रही है। मस्त अंदाज में दुल्हन बुलेट पर बैठी है और सड़क पर अपने अंदाज से 'धूम' मचा रही है। दुल्हन के इस अंदाज को देककर कुछ लोग हैरान रह गए, तो कुछ को यह काफी पसंद आ रहा है। 

दुल्हन का धमाकेदार स्वैग...

वीडियो देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि क्या स्वैग है? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'witty_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही समय में वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और चटकारे लेते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दुल्हन नहीं मजाक हो गया है ये। एक ने लिखा, 'अगर पहिए में लहंगा फंस गया ना तो सारा स्वैग रोड पर ही निकल जाएगा'। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!