OMG: प्रेग्नेंट हुई दुल्हन तो भाग गया दूल्हा, फिर घरवालों ने इस कारण चाकू से करा दी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 11:21 AM IST

AJab Gajab News In Hindi: पुतु मेलिना नाम की लड़की एक लड़के से प्रेम करती थी। मेलिना ने किसी तरह अपने घरवालों को शादी के लिए तैयार कर लिया था। दो दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। इधर, लड़के ने शादी से पहले उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इसी दौरान पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट हो गई।

OMG: प्रेग्नेंट हुई दुल्हन तो भाग गया दूल्हा, फिर घरवालों ने इस कारण चाकू से करा दी शादी

Ajab Gajab News: आज के समय में कब क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है इंडोनेशिया से, जहां शादी से दो दिन पहले दूल्हा फरार हो गया। क्योंकि, उसकी दुल्हन प्रेग्नेंट हो गई थी। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो हाहाकार मच गया। इतना ही नहीं घरवालों ने अब उस लड़की शादी एक चाकू से करवा दी। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इस पर चटाकरे ले रहे हैं। आइए, जानते हैं क्या है कहानी?

अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के अनुसार, बाली में ये अजीबोगरीब घटना (Weird News) घटी है। बताया जा रहा है कि पुतु मेलिना नाम की लड़की एक लड़के से प्रेम करती थी। मेलिना ने किसी तरह अपने घरवालों को शादी के लिए तैयार कर लिया था। दो दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। इधर, लड़के ने शादी से पहले उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इसी दौरान पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट हो गई। लड़के को जैसे ही इसकी भनक लगी उसने शादी से इनकार कर दिया और फरार हो गया। लड़की को भी यकीन नहीं था कि उसका प्रेमी इस तरह धोखा देकर भाग जाएगा। 

लड़की को प्रेग्नेंट कर फरार हो गया लड़का

जब इस बात की जानकारी घरवालों को मिली तो सब हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि मेलिना की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से होनी थी। लेकिन, लड़का भाग तो परिजनों ने उसकी शादी धार्मिक कटार से करवा दी। जिससे घर की इज्जत बची रहे और बच्चे को उसके पिता का नाम भी मिल जाए। लेकिन, लड़के के भाग जाने से मेलिना काफी दुखी है। हालांकि, लड़का क्यों और कहां भाग गया इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई। फिलहाल, इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!