Weird Facts: 'एक साथ दिन और रात', रूस के बारे में जानें कुछ दिलचस्प और अजीबोगरीब बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 12:13 PM IST

Russia Weird Facts: कहा जा रहा है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। रूस ताकतवर देश के लिए ही केवल फेमस नहीं है। यहां कई ऐसी चीजें है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Weird Facts: 'एक साथ दिन और रात', रूस के बारे में जानें कुछ दिलचस्प और अजीबोगरीब बातें

Russia Weird Facts: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच हालात काफी तनावपूर्ण है। दोनों देशों के लाखों सैनिक आमने-सामने हैं। कयास लगाया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है। आलम ये है कि पूरी दुनिया की नजरें इन दोनों देशों पर टिकी है। हालांकि, इस युद्ध को रोकने की काफी कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन, स्थिति सामान्य होते हुए नजर नहीं आ रही हैं। ये तो हम सब जानते हैं कि रूस की गिनती दुनिया के ताकतवर देशों में होती है। इतना ही नहीं क्षेत्रफल में भी यह देश काफी बड़ा है। आज हम आपको को रूस के बारे में कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। कुछ के बारे में जानकर हो सकता है आपको बड़ा झटका भी लगे....

- रूस इकलौता ऐसा देश है जहां पर एक ही टाइम में आधे देश में दिन तो आधे देश में राते होते हैं। हैरानी की बात ये है कि ऐसा एक या दो दिन नहीं होता है। बल्कि ढाई महीने तक यह खेल चलता है, जब यहां सूरज छिपता ही नहीं है। लिहाजा, रूस को 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' भी कहा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने से लेकर जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां ऐसा ही चलता है। 

- जिस वोदका को लेकर चटकारे लेकर पीते हैं। कभी सोचा है कि इसका जनक कौन है? हो सकता है आप में से कुछ लोगों को इसके बारे में जानकारी हो, जबकि कईयों ने गौर भी नहीं किया होगा? तो हम आपको बता दें कि रूस में सबसे पहले वोदका का इस्तेमाल किया गया था। 

- आपको जानकर हैरानी होगी कि रूस इकलौता ऐसा देश है, जहां पुरुषों से ज्यादा आबादी महिलाओं की है।

- एक समय ऐसा था जब रूस में आप दाढ़ी नहीं रख सकते हैं। क्योंकि, दाढ़ी रखने पर यहां टैक्स लगता था।

- रूस का एक अनोखा रिकॉर्ड भी है। यह एक मात्र ऐसा देश है, जहां शराब पीने से हर साल 5 लाख से ज्यादा लोग मर जाते हैं।

- रूस में जानवरों का भी बड़ा ख्याल रखा जाता है। तभी तो यहां लोमड़ी को रहने के लिए घर दिया जाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!