Viral Video: कच्चा बादाम के बाद भुबन बादायकर का एक और गाना वायरल, सुनकर झूम उठेंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 11:18 AM IST

Kacha Badam Viral Man: भुबन बादायकर का एक और गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इनके गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, भुबन का कहना है कि अब वो मूंगफली नहीं बेचेंगे।

Viral Video: कच्चा बादाम के बाद भुबन बादायकर का एक और गाना वायरल, सुनकर झूम उठेंगे आप

Kacha Badam Viral Man: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया (Social Media) पर एक गाना धमाल मचा रहा है 'कच्चा बादाम' (Kacha Badam)। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किए और इस पर लाखों रिल्स अब तक बन चुके हैं। आलम ये है कि अब तक लोग इस गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। वहीं, 'कच्चा बादाम' गाना गाकर एक मूंगफली बेचने वाला भुबन बादायकर (Bhuban Badyakar) रातोंरात फेमस हो गए। वहीं, एक बार फिर भुबन का नया गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

भुबन ने अपने गाने से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा दी। आम पब्लिक से लेकर सेलिब्रिटी तक उनके फैन हो गए। इतना ही नहीं लोग दूर-दूर से उनके पास वीडियो बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, बीच में भुबन ने कहा था कि जिस तरह से वो फेमस हुए उनकी आमदनी नहीं बढ़ी। बीच में यह भी खबर आई थी कि उनके साथ धोखा भी हुआ। लेकिन, उनका गाना लोगों को लगातार नचाते रहा। इस एक गाने से फेमस हुए भुबन ने एक और गाना गाया है। यह गाना भी बंगाली में ही है। तो पहले आप इस गाने को सुनें... 

भुबन का एक और धमाका

गौरतलब है कि भुबन बादायकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम इलाके में गाना गाकर मूंगफली बेचते हैं। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में ETimes को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अब वो मूंगफली नहीं बेचेंगे। क्योंकि, लोग उनके गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से लोगों ने मेरे गाने को पसंद किया उससे मैं सेलिब्रिटी बन चुका हूं। अगर मैं अब भी मूंगफली बेचता रहा तो लोग मुझसे नहीं खरीदेंगे, क्योंकि वो केवल मेरा गाना सुनना पसंत करते हैं। लिहाजा, मैं अब म्यूजिक पर ज्यादा फोकस करूंगा। मेरी कोशिश ये रहेगी कि मेरा गाना और वायरल हो और लोग मुझे पसंद करें। तो भुबन के नए गाने पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!