एक पैर पर चलकर स्कूली जाने वाली लड़की की मदद करेंगे सोनू सूद, कही दिल जीतने वाली बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 01:46 PM IST

Bihar Viral Girl: बिहार के जमुई जिले की रहने वाली सीमा इन दिनों लोगों का दिल जीत रही है। एक्टर सोनू सूद भी उसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं और उसकी मदद करेंगे।

एक पैर पर चलकर स्कूली जाने वाली लड़की की मदद करेंगे सोनू सूद, कही दिल जीतने वाली बात

Bihar Girl Viral Video: कोरोना काल में लोगों के लिए 'मसीहा' बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा काम किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है और उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक पैर पर चलकर स्कूल जाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उस बच्ची के हौसले की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब उसकी मदद के लिए सोनू सूद आगे आए हैं और कहा कि अब वो एक पैर नहीं बल्कि दोनों पैर पर कूदकर स्कूल जाएगी। 

10 साल की सीमा बिहार के जमुई जिले की रहने वाली है। पिछले कुछ दिनों से उसका वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें वो एक पैर पर चलकर स्कूल जाते हुए दिखाई दे रही है। सीमा का दो साल पहले एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण उसका पैर काटना पड़ा। लेकिन, इस बच्ची ने परिस्थिति के आगे घुटने नहीं टेके बल्कि उस चुनौती को स्वीकार किया और स्कूल जाती रही। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...

सीमा की मदद करेंगे सोनू सूद

इस वीडियो को देखने के बाद सोनू सूद का भी दिल पिघल गया और उसकी मदद का ऐलान किया है। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' अब यह अपने एक नहीं दोनो पैरों पर कूद कर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनो पैरों पर चलने का समय आ गया'। आलम ये है कि इस पहल के लिए लोग एक बार फिर सोनू सूद की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि सीमा रोजाना एक किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग सीमा का वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!