Video: ठंडे पानी में नहाने के लिए शख्स का झन्नाटेदार जुगाड़, वीडियो देख कहेंगे- 'मेरा देश महान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 09:54 AM IST

Funny Jugaad Video: सर्दी में एक शख्स तालाब में नहा रहा है। ठंड से वो कांप रहा है, लेकिन पानी में लगातार ठुबकी लगा रहा है। वहीं, इस ठंड से बचने के लिए शख्स ने गजब का देसी जुगाड़ लगाया है।

Video: ठंडे पानी में नहाने के लिए शख्स का झन्नाटेदार जुगाड़, वीडियो देख कहेंगे- 'मेरा देश महान'
Photo Credit: Twitter

Funny Jugaad Video: देश में इन दिनों ठंड कहर बरपा रही है। वहीं, कई जगहों पर शीतलहर जारी है। तापमान लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में कई लोग नहाने से काफी कतराते हैं। इतना ही नहीं ठंड से बचने के लिए लोग तरह-तरह का जुगाड़ करते हैं। लेकिन, एक शख्स ने ठंडे पानी में नहाने के लिए ऐसा झन्नाटेदार जुगाड़ (Jugaad Video) भिड़ाया, जिसे देखकर आपको '440 वोल्ट' का झटका जरूर लगेगा। इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद एक बात आप जरूर कहेंगे, ' इतने होनहार लोग तो केवल भारत में ही मिलते हैं' । 

हो सकता है आप में से कई लोगों को ठंड में नहाना अच्छा लगता होगा। जबकि, कई लोग तो पानी देखते ही भागने लगते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को देखिए, किस तरह सर्दी में एक शख्स तालाब में नहा रहा है। ठंड से वो कांप रहा है, लेकिन पानी में लगातार ठुबकी लगा रहा है। वहीं, इस ठंड से बचने के लिए शख्स ने गजब का देसी जुगाड़ लगाया है। शख्स पानी में आग लेकर नहा रहा है। शख्स के सामने आग जल रही है और हर डुबकी के बाद वह आग सेंकता है। शख्स का अंदाज देखकर बडे़-बड़े दिग्गज हैरान रह गए। देखें वीडियो...

क्या देसी जुगाड़ है भाई...

शख्स का जुगाड़ लोगों को दीवाना बना रहा है। हो सकता है वीडियो देखने के बाद आप भी सोच में पड़ गए हों कि इतना शानदार नजारा तो केवल भारत में ही दिख सकता है। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरा भारत महान, होनहार भारत...'। अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!