शहर

Noida Hit and Run Case: पहले कार से स्टंटबाजी, फिर छात्रों पर चढ़ाई गाड़ी; मालिक-ड्राइवर गिरफ्तार, CCTV ने खोला पूरा राज

Noida Hit and Run Case: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के बाहर कार से स्टंटबाजी करने और छात्रों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार मालिक और चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

कॉलेज के बाहर खौफनाक कार स्टंट

Photo : Times Now Digital

Noida Hit and Run Case: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में निजी कॉलेज के बाहर छात्रों को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार मालिक और चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा (Noida Car Stunt Video) के मुताबिक, तेज और लापरवाही से कार चलाए जाने के दौरान कुछ लोगों को टक्कर मार दी गई थी।

घटना में एक व्यक्ति को चोट आई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार में सवार लोगों में एक विद्यार्थी और दूसरा प्रॉपर्टी डीलर है। प्रथम दृष्टया तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह घटना होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने CCTV फुटेज से जुटाए सबूत

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की। इसके आधार पर कार और घटना में शामिल लोगों की पहचान की गई। पुलिस ने कार मालिक और चालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

स्टंटबाजी के बाद ही आरोपी कार चालक ने लोगों को मारी टक्कर

वही घटना के पहले के भी कुछ वीडियो समझे आया है जिसके जिस कार से टक्कर मारी गई उस कार से चालक कॉलेज के बाहर स्टंटबाजी करते हुए दिखाई दे रहा है। अंदेशा है कि स्टंटबाजी के बाद ही आरोपी कार चालक ने लोगों को टक्कर मारी है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांघ कर रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article