काठमांडू से भी ज्‍यादा लुभावनी है नेपाल की ये खूबसूरत जगह, कम पैसों में बढ़‍िया टूर लगाकर आते हैं लोग

भारत के पड़ोसी देशों में से एक नेपाल एक खूबसूरत देश है। यहां पर मौजूदा ऊंचे पहाड़ और मंदिर देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को रोमांच के साथ-साथ सुकून भी दिलाते है। देश की राजधानी से 676 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल एक हिंदू राष्ट्र है जहां पर नेपाली, हिंदी और भोजपुरी बोली जाती है।

Authored by: मेधा चावलाUpdated Nov 6 2024, 17:24 IST
नेपाल में खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस01 / 06

नेपाल में खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस

पोखरा नेपाल का सबसे अधिक घुमे जाने वाला शहर है। पोखरा घाटी के किनारे बसा यह सुंदर शहर नेपाल का दूसरा घनी आबादी वाला क्षेत्र है जो कि पर्यटन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और फाइनेंस का मुख्य केंद्र है। नेपाल में कई ऐसी खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस है जहां जाने पर आपका तन और मन दोनों ही सुकून और ताजगी पायेगा।

अन्नपूर्णा बेस कैंपImage Credit : Canva02 / 06

अन्नपूर्णा बेस कैंप

अगर आपको पहाड़ों से प्यार है तो अन्नपूर्णा बेस कैंप आपके लिए दिलचस्प जगह हो सकती है। अन्नपूर्णा कैंप हिम नदी बेसिन पर है जो पोखरा से सीधे 40 किमी उत्तर में स्थित है। 4000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित यह कैंप अन्नपूर्णा पर्वत की श्रृंखला से घिरा हुआ है, जिनमें से अधिकांश 7000 मीटर से अधिक ऊंचे हैं।

बाराही मंदिरImage Credit : Canva03 / 06

बाराही मंदिर

पोखरा शहर के मध्य में फेवा झील के बीच स्थित ताल बाराही मंदिर को 'झील मंदिर' के नाम से भी जाना जाता है। यह देवी बाराही का मंदिर है। यह नेपाल के पोखरा में सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्मारक है। यहां जाने के लिए यात्रियों को नांव करनी पड़ती है।

गुप्तेश्वर महादेव मंदिरImage Credit : Canva04 / 06

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर

पोखरा के इस मंदिर में एक रहस्यमयी गुफा के अंदर एक स्वयंभू शिवलिंग है जिसके दर्शन के लिए भगवान शिव के भक्त देश-विदेश से आते हैं। यह पोखरा से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां खरीदारी करने के लिए बहुत-सी दुकाने भी मौजूद है।

गोरखा मेमोरियलImage Credit : Canva05 / 06

गोरखा मेमोरियल

भारतीय और ब्रिटिश आर्मी में अपने शौर्य और बहादुरी का प्रदर्शन करने वाले गोरखा सैनिकों की याद में बना गोरखा स्मारक संग्रहालय या गोरखा मेमोरियल एक ऐसी जगह है जहां आप गोरखा रेजिमेंट के इतिहास से रूबरू होंगे। यह पोखरा से 5 किलोमीटर की दूरी पर है।

शांति स्तूप Image Credit : Canva06 / 06

शांति स्तूप

शांति स्तूप भगवान गौतम बुद्ध को समर्पित एक स्तूप है जहां एक छोटा-सा जापानी मंदिर भी है। इस जगह की खास बात यह है कि यहां किसी भी तरह की आवाज करना बिलकुल मना है। यहां जाने से आपको एक अलौकिक शांति का अनुभव होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!