यात्रा

भारत में यहां है तैरती सड़कों वाला गांव, पानी के बीच बसी है जन्नत सी दुनिया, जिंदगी में ये नहीं देखा तो क्या देखा

क्या आपने कभी ऐसी सड़क देखी है जो पानी के बीच तैरती नजर आती हो? केरल का एक अनोखा गांव इस सवाल का जवाब देता है, जहां रास्ते, खेत और जिंदगी सब पानी के साथ बहते हुए नजर आते हैं।

Image

Veliyanad

भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। लेकिन इस देश के कुछ स्थान अपनी बनावट और लाइफस्टाइल की वजह से बिल्कुल अलग नजर आते हैं। केरल के अलप्पुझा जिले का एक छोटा सा गांव ऐसा ही अनोखा अनुभव देता है। यहां पहुंचते ही लगता है जैसे किसी अलग दुनिया में आ गए हों, चारों तरफ पानी और उसी के बीच बसती जिंदगी।

इस गांव की सबसे बड़ी खासियत हैं इसके रास्ते, जो दूर से देखने पर 'तैरती सड़कों' जैसे लगते हैं। ये पगडंडियां खेतों और बैकवॉटर्स के बीच बनी हैं। खासकर बारिश के मौसम में जब पानी बढ़ जाता है, तो ये रास्ते कुछ हद तक पानी के बीच डूब जाते हैं। ये दृश्य ऐसा लगता है मानो, सड़क कहीं पानी पर तैर रही हो। यही खूबसूरत नजारा इसे स्वर्ग जैसा एहसास देता है।

पानी के बीच बसा अनोखा गांव

साउथ इंडिया के केरल के अलप्पुझा जिले के कुट्टनाड क्षेत्र में स्थित वेलियानाड गांव अपनी अलग भौगोलिक पहचान के लिए जाना जाता है। यहां के खेत समुद्र तल से नीचे हैं और चारों तरफ फैले बैकवॉटर्स इस जगह को खास बनाते हैं। गांव का पूरा ढांचा ऐसा है कि पानी और जमीन एक साथ घुल-मिल जाते हैं, इसलिए इसे 'वॉटर वर्ल्ड' भी कहा जाता है।

तैरती सड़कों जैसा दृश्य

यहां की पतली सड़कें पानी के बीच से गुजरती हैं। मानसून के दौरान जब पानी का लेवल बढ़ जाता है, तो ये रास्ते कुछ हिस्सों में पानी में डूब जाते हैं। देखने वाले को ऐसा लगता है जैसे ये रास्ते पानी पर तैर रहे हों, जबकि असल में ये जमीन पर ही बने होते हैं। यही अनोखा दृश्य, टूरिस्ट्स को इस खूबसूरत से गांव की करीब से सैर करने पर मजबूर करते हैं।

क्यों जिंदगी में एक बार जरूर जाएं

अपनी अनोखी खूबसूरती और अलग जीवनशैली के लिए वेलियानाड जाना जाता है। यहां चारों तरफ पानी, हरियाली और शांत माहौल मिलता है, जो शहर की भागदौड़ से दूर सुकून देता है। यहां की पारंपरिक केरल संस्कृति, नावों से जीवन और प्राकृतिक सुंदरता इसे घूमने के लिए एक बेहतरीन और यादगार जगह बनाती है। इस प्रकार के दृश्य को शायद ही दुनिया के किसी कोने में देखने को नहीं मिलेगा।

कैसे पहुंचे वेलियानाड

वेलियानाड, केरल के अलप्पुझा जिले में स्थित है और यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। नजदीकी शहर चंगानाश्शेरी लगभग 10 किमी दूर है, जहां रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। कोच्चि एयरपोर्ट सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। वहां से टैक्सी या बस लेकर वेलियानाड पहुंच सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article