Beautiful Villages of India: घूमने फिरने का शौक रखते हैं, और आने वाली छुट्टियों में किसी शांत और बेहद खूबसूरत जगह पर जाकर कुछ दिन गुजारने का प्लान बना रहे हैं। तो इस बार पहाड़ या बीच के बजाय भारत के खूबसूरत और सुकून भरे गांवों की सैर जरूर करें। इन गांवों में आपको प्राकृतिक सुंदरता को करीब से महसूस करने का अनोखा अनुभव होगा और शहरों की भीड़-भाड़ तो शोर से कुछ दिनों का ब्रेक भी मिल जाएगा। जरूर ही अपनी अगली छुट्टियों के लिए इन गांवों को विजिट करना का प्लान बनाएं।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - दिवाली और छठ पर प्लान करें बढ़िया ट्रिप, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, इन जगहों पर कर सकेंगे विजिट
1. कुंबलंगी, केरल (Kumbalangi)
अगर आपको पानी के आसपास छुट्टियां बिताना पसंद है, तो केरल का कुंबलंगी अच्छा विकल्प है। कोच्चि के पास बसा यह गांव अपने बैकवाटर, मैंग्रोव जंगलों और पारंपरिक मछली पकड़ने के तरीकों के लिए जाना जाता है। यहां नाव की सवारी कर सकते हैं और स्थानीय परिवारों के साथ रहकर केरल के खानपान का स्वाद ले सकते हैं। यहां की खासियत यह है कि आपको पर्यटन के साथ असली ग्रामीण जीवन देखने का मौका मिलता है।
2. पोचमपल्ली, तेलंगाना (Pochampally)
अगर आपकी दिलचस्पी कला और संस्कृति में है, तो पोचमपल्ली जरूर जाएं। यह गांव अपनी खूबसूरत इकत साड़ियों और पारंपरिक बुनाई के लिए मशहूर है। यहां आप बुनकरों को करघे पर काम करते देख सकते हैं और जान सकते हैं कि साधारण धागे कैसे खूबसूरत डिजाइन में बदल जाते हैं। यहां की यात्रा सिर्फ घूमने का नहीं, बल्कि भारतीय हस्तकला को करीब से समझने का भी मौका है।
3. धोरडो, गुजरात (Dhordo)
अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो जिंदगी में लंबे समय तक याद रहे, तो गुजरात के धोरडो का रुख करें। कच्छ के रण के पास बसा यह गांव अपने सफेद नमक के रेगिस्तान और पारंपरिक भुंगा घरों के लिए मशहूर है। यहां सनसेट और चांदनी रात में सफेद रण का नजारा बेहद खास लगता है।
4. बिश्नोई गांव, राजस्थान (Bishnoi Village)
राजस्थान के जोधपुर के आसपास बसे बिश्नोई गांव उन लोगों के लिए खास हैं, जिन्हें प्रकृति और ग्रामीण संस्कृति पसंद है। यहां की बिश्नोई समुदाय की परंपरा पेड़-पौधों और वन्यजीवों की रक्षा से जुड़ी है। गांव की यात्रा के दौरान आपको स्थानीय कारीगरों, मिट्टी के बर्तन बनाने वालों और बुनकरों से मिलने का मौका मिल सकता है। आसपास के इलाकों में काले हिरण और चिंकारा भी देखने को मिल सकते हैं।
