Adventure Tourism In Uttarakhand: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों की लिस्ट में उत्तराखंड की यात्रा हमेशा से ही टॉप पर रही है। लेकिन, अगर आप भीड़-भाड़ वाले हिल स्टेशनों से बोर हो चुके हैं तो इस बार टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित कौंथीगाड़ (Kotigaad) का रुख कर सकते हैं। एडवेंचर टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट कौंथीगाड़ गांव की यात्रा के दौरान आपको हर कदम पर प्रकृति के साथ थ्रिलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
क्या-क्या कर सकते हैं यहां: रिवर राफ्टिंग (तेज धाराओं में नाव चलाने का रोमांच), जंगल ट्रेकिंग, कैम्पिंग (तारों भरी रात में चिलआउट करना), रॉक क्लाइम्बिंग और रिपेलिंग, जिपलाइन और फॉक्स फ्लाइंग, बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं।
रहने की व्यवस्था और स्थानीय व्यंजन: होमस्टे (स्थानीय लोगों के घर में रहने का मौका), टेंट कैम्पिंग साइट्स, इको-फ्रेंडली रिसॉर्ट्स यहां आपको रहने के लिए मिलेंगे। स्थानीय संस्कृति को नजदीक से जानने के लिए आप होमस्टे का चुनाव कर सकते हैं। झंगोरा की खीर, मंडुए की रोटी, गहत की दाल और पहाड़ी चाय ये सभी व्यंजन आपको गांव की आत्मा से जोड़ने का काम कर सकते हैं।
कैसे पहुंचें यहां: ऋषिकेश या देहरादून इसके निकटतम शहर है ऐसे में अगर आप रेलमार्ग का चयन करते हैं तो जान लें कि ऋषिकेश या हरिद्वार इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) इसके निकटतम एयरपोर्ट है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से टैक्सी या लोकल बस द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है।
