Trending Travel Places: अगली ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं और किसी ऐसी ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं जो आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को ट्रैवल वाइब्स से भर दें तो ऐसा संभव है। अगर आप अपने ट्रैवल की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करना चाहते हैं, तो ये 4 डेस्टिनेशन आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं। सोलो ट्रिप पर या किसी खास के साथ आप इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।
उदयपुर, राजस्थान: इस लिस्ट में नंबर 1 पर झीलों का शहर उदयपुर को शामिल किया गया है। शाही महलों और खूबसूरत लेक पिचोला के लिए फेमस उदयपुर आपके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को चमकदार बना देगा। यहां आप सिटी पैलेस और सजावट से भरे किलों में फोटोशूट करने के अलावा सुरम्य सूर्यास्त की तस्वीरें खींच सकते हैं।
केरल-अलेप्पी: इस लिस्ट में नंबर 2 पर केरल-अलेप्पी को रखा गया है। लकड़ी की हाउसबोट पर बिताया गया वक्त हो या फिर पानी के बीच से गुजरती हुई तस्वीरें आपके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को और भी ज्यादा चमका सकती हैं। स्टाइलिश फोटो के साथ ही यहां मौजूद हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य आपको सुकून देगी।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: सांस्कृतिक और ऐतिहासिक फोटो की अगर आपको तलाश है तो फिर वाराणसी का रुख कर सकते हैं। गंगा घाट पर सुबह की नाव यात्रा और भक्तों की पूजा-अर्चना की झलक आप कैमरे में कैद कर सकते हैं। वाराणसी आपके इंस्टाग्राम को अलग और अनोखा लुक देगी।
गोवा: समुद्र तट, रंग-बिरंगे बाजार और पार्टी लाइफ गोवा की पहचान है। यहां हर कोना तस्वीरे लेने के लिए बेस्ट है जहां आप सूर्यास्त के दौरान क्लिक की गई तस्वीरें, शानदार नाइटलाइफ एन्जॉय करते हुए तस्वीरें और समुद्री शैलों पर फोटोशूट कर सकते हैं ये सब मिलकर आपकी प्रोफाइल को बहुत खूबसूरत बना देंगे।
