Tourist Places Near Delhi: जब हम वीकेंड की योजना बनाते हैं, तो हम अपने यात्रा के साथ-साथ बजट को भी देखते हैं। लेकिन अक्सर कम बजट के चलते आप अपने प्लान को टाल देते हैं। लेकिन अगर आपके पास दूर की यात्रा करने के लिए बजट नहीं है, तो चिंता न करें। क्योंकि आप उन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जो आपके बजट में सीमित हो सकती हैं। यदि आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 5 हजार रूपये में आप इन जगहों पर जाकर माइंड को रिफ्रेश कर सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ दिलचस्प जगहों के बारे में-
मसूरी - Mussoorie, Uttrakhand
दिल्ली के बेहद करीब उत्तराखंड का मसूरी वीकेंड घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। खूबसूरत पहाड़ों और हरी-भरी घाटियों से घिरे मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। गढ़वाल हिमालय की तलहटी में बसा मसूरी बेहद रोमांटिक जगह मानी जाती है। आप दिल्ली से इस जगह की यात्रा मात्र पांच हजार रुपये में कर सकते हैं। इसके अलावा यहां गन हिल प्वाइंट, केम्प्टी फॉल, माल रोड जैसी खूबसूरत जगहें हैं। मसूरी के आसपास आपको सस्ते और अच्छे होटल भी मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां का खाना भी उतना महंगा नहीं है। आप क्लाउड एंड और जॉर्ज एवरेस्ट जैसी जगहों पर पिकनिक मना सकते हैं। मसूरी से सटे देहरादून में भी जाया जा सकता है। दिल्ली से मसूरी के लिए प्रति व्यक्ति औसत यात्रा लागत लगभग 2000 रूपये प्रति व्यक्ति प्रति दिन हो सकता है, जिसमें बस या ट्रेन का टिकट, खाना, घूमना शामिल है। प्रति व्यक्ति एक रात के लिए 1000-1500 रूपये में होटल मिल जाता है। दिल्ली से मसूरी जाने के लिए ट्रेन का सफर सबसे बेस्ट है; दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां किराये पर बाइक, स्कूटर ले सकते हैं। इसके अलावा बस से भी मसूरी जा सकते हैं।

मसूरी
वाराणसी - Varanasi, Uttar Pradesh
इसे हिंदू धर्म के सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। वाराणसी शहर पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंगा हुआ है। इस शहर के सबसे दिलचस्प पहलुओं में से एक यहां स्थित कई घाट हैं। इन सभी घाटों में से कुछ घाट बहुत प्रसिद्ध हैं, जिनमें दशाश्वमेध भी एक लोकप्रिय घाट है, जहां प्रतिदिन सुबह और शाम भव्य आरती होती है। इसके अलावा दरभंगा घाट, हनुमान घाट और मुख्य मंदिर घाट भी प्रमुख हैं। वाराणसी में कई लोकप्रिय मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली से वाराणसी के लिए प्रति व्यक्ति औसत यात्रा लागत लगभग 1000 प्रति व्यक्ति प्रति दिन हो सकता है; जिसमें खाना और घूमना शामिल है। प्रति व्यक्ति एक रात के लिए 500 रूपये में होटल मिल जाता है और 200 रूपये में धर्मशाला मिल जायेंगे। दिल्ली से ट्रेन का किराया- स्लीपर क्लास के लिए 430 रूपये, थर्ड क्लास के लिए 1140 रूपये, सेकेंड क्लास के लिए 1605 रूपये और फर्स्ट क्लास में सफर करने के लिए आपको 2695 रूपये देने होंगे।

वाराणसी
अलवर - Alwar, Rajasthan
यह राजस्थान का एक प्रमुख शहर है और साथ ही यह अपने विशेष पर्यटन स्थलों के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है। बाला फोर्ट या अलवर का किला, अलवर शहर के ऊपर अरावली पर्वतमाला में स्थित है। लगभग 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य (Sariska Wildlife Sanctuary) अलवर शहर का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यहां कई बाजार भी हैं जहां आप खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप अलवर आएं तो यहां के स्थानीय खाने को चखना न भूलें। पांच हजार रुपए में आप यहां दो दिन आराम से बिता सकते हैं। दिल्ली से अलवर के लिए प्रति व्यक्ति औसत यात्रा लागत लगभग 3000 से 4000 प्रति व्यक्ति प्रति दिन हो सकता है, जिसमें बस या ट्रेन का टिकट, खाना, घूमना शामिल है। प्रति व्यक्ति एक रात के लिए 1000-1500 रूपये में होटल/रिजॉर्ट मिल जाता है। दिल्ली से अलवर जाने के लिए ट्रेन का सफर सबसे बेस्ट है, कम लागत और समय के साथ आप यहां दो दिन में घूमकर वापस आ सकते हैं।
आगरा - Agra, Uttar Pradesh
ऐतिहासिक स्मारक और इमारतें आगरा के मुख्य आकर्षण हैं। ताजमहल के अलावा आप यमुना नदी के किनारे बना आगरा का किला और अकबर का मकबरा भी देख सकते हैं। चीनी का रोजा, दीवान-ए-आम और दीवान-ए-खास की यात्रा हमें मुगल शासन की बारीकियों के बारे में जानकारी देती है। इसके अलावा इत्मादुद दौला का मकबरा, मरियम जमानी का मकबरा, जसवंत की छत्री, चौसठ खंबा और ताज संग्रहालय की यात्रा भी एक शानदार अनुभव हो सकता है। दिल्ली और आगरा दोनों में ट्रेन और बसें उपलब्ध हैं, किराया भी बहुत अधिक नहीं है। दिल्ली से आगरा के लिए प्रति व्यक्ति औसत यात्रा लागत लगभग 4,000 प्रति व्यक्ति प्रति दिन हो सकता है, जिसमें बस या ट्रेन का टिकट, खाना, घूमना और रहना शामिल है। प्रति व्यक्ति एक रात के लिए 500 रूपये में होटल मिल जाता है।

ताजमहल
चंडीगढ़ - Chandigarh
चंडी मंदिर इस शहर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां स्थित रॉक गार्डन भी काफी लोकप्रिय है। कुछ ट्रेनें सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती हैं। आप चाहें तो बस से भी सफर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप सप्ताहांत की छुट्टी के लिए मोरनी हिल्स को अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं जो चंडीगढ़ से लगभग 27 किमी दूर है। यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां दूर-दूर से पर्यटक सुकून के पल बिताने आते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए प्रति व्यक्ति औसत यात्रा लागत लगभग 2000 से 2500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रति दिन हो सकता है; जिसमें बस या ट्रेन का टिकट, खाना, घूमना शामिल है। प्रति व्यक्ति एक रात के लिए 1000 रूपये में होटल मिल जाता है। दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन का सफर सबसे बेस्ट है।
