यात्रा

अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो इन 4 देशों की करें यात्रा, मिलेगा वेजिटेरियन फूड + ट्रैवल का मजा

Vegetarian Travel Guide: घूमने-फिरने का शौक है और विदेश ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं? यात्रा के दौरान खानपान को लेकर सवाल पर्यटकों के मन में रहता ही है। ऐसे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे शाकाहारी यात्रियों के लिए विश्व भर में मौजूद कुछ ऐसे देश जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

Image

Top Vegetarian Travel Destinations

Top Vegetarian Travel Destinations: विदेश घूमने जाने का प्लान है लेकिन खाने में आपको शाकाहारी खाना मिलेगा या नहीं इसको लेकर सवाल है तो आप इन 4 देशों की यात्रा ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां आपको स्वादिष्ट, स्वस्थ और विविध शाकाहारी विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। वेजिटेरियन फ्रेंडली देशों के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है। ऐसे में अगली बार जब आप यात्रा पर जाएं, तो इन देशों के शाकाहारी खान-पान का आनंद जरूर लें।

इटली: वेजिटेरियन यात्रियों के लिए शानदार विकल्प इटली की यात्रा करना है। पिज्जा और पास्ता के लिए मशहूर इटली में आपको आसानी से शाकाहारी विकल्प मिल सकता है। इटली के कई रेस्टोरेंट मेनू में शाकाहारी और वेगन विकल्प भी उपलब्ध हैं। ताजे टमाटर, जैतून का तेल, बेसिल और चीज़ से बने स्वादिष्ट पकवान आपका दिन बना देंगे।

थाईलैंड: थाईलैंड की यात्रा शाकाहारी भोजन की चाह रखने वाले पर्यटकों को काभी ज्यादा लुभा सकती है। यहां शाकाहारी भोजन की पहचान के लिए आमतौर पर 'เจ' (jay) चिन्ह लगाया जाता है। थाईलैंड की खुशबूदार और मसालेदार शाकाहारी डिशेज लोकल मार्केट्स में आपको आसानी से मिल जाएगी।

आइसलैंड: वैसे तो यहां का ज्यादातर भोजन मांसाहारी है, लेकिन मौजूदा समय में यहां शाकाहारी विकल्पों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आइसलैंड में आपको शाकाहारी और वीगन रेस्टोरेंट में ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां, मसूर दाल, क्विनोआ जैसे तमाम विकल्प मिल जाएंगे। वेजिटेरियन भोजन के लिहाज से इस देश में तेजी से बदलाव आ रहा है।

जापान: वेजिटेरियन यात्रियों के लिए जापान में कई विकल्प मौजूद हैं। तोफू, सब्जी आधारित सूप, वेजिटेबल सुशी और एडीमेमे जैसे स्नैक्स यहां तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। कई शानदार शाकाहारी रेस्टोरेंट और कैफे आपको यहां आसानी से मिल जाएंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article