यात्रा

सिक्किम से लेकर नागालैंड तक देखें नॉर्थ ईस्ट इंडिया की खूबसूरती, नजारे देख बोल उठेंगे वाह

Top Places To Visit In North East India : देश में पहाड़ घूमने के लिए यदि आप उत्तराखंड और हिमाचल को ही बेस्ट मानते हैं,तो आपको नॉर्थ ईस्ट के नजारों को जरूर देखना चाहिए। जी हां नेचर की खूबसूरती से भरपूर नॉर्थ ईस्ट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आइए जानते हैं यहां घूमने के लिए बेस्ट जगहें...

Image

top places to visit in North East India

Top Places To Visit In North East India : भारत का नॉर्थ ईस्ट अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और रोमांचक अनुभवों से भरा हुआ है। इस इलाके को "भारत का छुपा हुआ स्वर्ग" भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ की खूबसूरती को आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। यहां कि वादियाँ, नदियाँ, झीलें, पहाड़ और जनजातीय संस्कृति आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यदि आप कुछ पल सुकून और शांति के साथ बिताना चाहते हैं, तो आपको नॉर्थ ईस्ट की जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। आइए जानते हैं नॉर्थ ईस्ट के 5 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में..

गंगटोक

हिमालय की गोद में बसा हुआ गंगटोक अपनी खूबसूरती के दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसके आसपास आपको दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी कंचनजंगा देखने को मिलेगी। यहाँ बर्फ से ढके पहाड़, रंग-बिरंगे मठ, झरने और गर्म पानी के कुंड इसे और भी खास बनाते हैं। गंगटोक सिक्किम की राजधानी है, जो पर्यटकों के बीच खास फेमस है।

शिलांग

शिलांग को "स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट" के नाम से भी जाना जाता है। हरी-भरी पहाड़ियां, उमियम झील और एलीफैंट फॉल्स शिलांग को खास बनाते हैं। ये एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी हैं क्योंकि यहां का मौसम पूरे साल सुहाना रहता है।

जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली अपनी हरी-भरी घाटियों और अनोखी जनजाति संस्कृति के लिए मशहूर है। ट्रेकिंग और कैम्पिंग पसंद करने वालों के लिए ये जगह स्वर्ग के समान है। यहां होने वाला जीरो म्यूजिक फेस्टिवल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।

काजीरंगा नेशनल पार्क

असम का काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यहां आपको एक सींग वाले गैंडा देखने को मिलता है। जंगल सफारी के दौरान आप यहां हाथी, बाघ, हिरण और कई तरह के पक्षियों को करीब से देख सकते हैं। नेचर और वाइल्ड लाइफ प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग के समान है।

कोहिमा

अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और युद्ध इतिहास के लिए पहचान रखने वाला कोहिमा एक खास पर्यटन स्थल है। इसकी पहचान नागालैंड की राजधानी के तौर की जाती है। हर साल दिसंबर में होने वाला "हॉर्नबिल फेस्टिवल" कोहिमा में मुख्य आकर्षण है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article