Top Rural Destinations In Asia : देश में कई तरह के खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में आपने जरूर सुना होगा। लेकिन हाल ही में केरल का मुन्नार भी पर्यटन के मामले में दुनिया के नक्शे पर चमक उठा है। Agoda की नई रिपोर्ट में एशिया के टॉप 8 गांव की सूची सामने आई है। जिसे टॉप एशिया के टॉप ग्रामीण डेस्टिनेशन के तौर पर देखा जा रहा है। इस लिस्ट में केरल का मुन्नार 7 वें स्थान पर है। अपने शांत वातावरण और प्रकृति के करीब मुन्नार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां चारों तरफ चाय के बागान और हरे भरे पहाड़ आपके मन को मोह लेते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
तेजी से बढ़ रहा ग्रामीण टूरिज्म
हर कोई अब शहरों की हलचल से दूर, शांत-और-सुकून वाले वातावरण में कुछ समय बिताना चाहता है। एशिया के ग्रामीण इलाकों में ऐसी जगहें हैं जहाँ प्रकृति की गोद में आप कुछ समय बिता सकते हैं। उनमे से केरल का मुन्नार अहम स्थान रखता है। यहाँ ऊँचे-ऊँचे चाय के बागान, ठंडी-ठंडी हवाएँ, नीले आकाश के नीचे हरियाली और शांत वातावरण एक साथ मिलता है। इसे हिल स्टेशन कहा जाता है, लेकिन ये उससे कहीं ज्यादा है। यहां न केवल आपको पहाड़ देखने को मिलते हैं, बल्कि यहां प्रकृति और सुकून का पूरा पैकेज मिलता है। आइए जानते हैं क्यों...

Rural Tourism
मुन्नार घूमने का बेस्ट टाइम
मुन्नार घूमने के लिए सितंबर से नवंबर का समय सबसे बेस्ट है। इसके अलावा फरवरी से मार्च का समय भी मुन्नार घूमने के लिए अच्छा है। इन दोनों समय में यहां का मौसम काफी सुहावना होता है। इसके अलावा इन दिनों में यहां बारिश की संभावना काफी कम होती है। मुन्नार जाने के लिए आप इसके सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जा सकते हैं। जो यहां से करीब 110 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अलुवा (110 किलोमीटर) और एर्नाकुलम (120 किलोमीटर) हैं।

Munnar Tourism
एशिया के शीर्ष 8 ग्रामीण पर्यटन स्थल
- कैमरून हाइलैंड्स, मलेशिया
- खाओ याई, थाईलैंड
- पुनकक, इंडोनेशिया
- फुजिकावा गुची को, जापान
- केंटिंग, ताइवान
- सापा, वियतनाम
- मुन्नार, भारत
- प्योंगचांग-गन, दक्षिण कोरिया
सुकून से बिताएं समय
मुन्यार सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं है बल्कि यह एक अनुभव है। एक ऐसी जगह जहाँ आप शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर, प्रकृति के साथ कुछ शानदार पल बिता सकते हैं। शहरी भागदौड़ से परेशान हर व्यक्ति को शायद कुछ समय के लिए ऐसी जगह की जरूरत होती है। इसलिए आप एशिया के इन 8 गांवों में जाने का प्लान बना सकते हैं।
